अभी कर लें Jio का 500GB डाटा देने वाला ये रिचार्ज, 2 दिन में हो जाएगा बंद

Join Us icon

मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में Jio New Year Offer के तहत नया रिचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है और इसमें 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ 500जीबी डाटा ऑफर दिया जा रहा है। लेकिन, आपको बता दें कि यह ऑफर जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, लिमिटेड समय के लिए इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान को सीमित समय के लिए ही पेश किया गया था।

Jio Recharge Plan 2025, जाने कब तक है ऑफर?

हर वर्ष की तरह ही इस बार भी Reliance Jio ने नए साल पर New Year Welcome Plan 2025 को पेश किया था। लेकिन, यह ऑफर 31 जनवरी तक ही उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप एक लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो यह एक आकर्षक ऑप्शन हो सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

2025 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

Jio Rs 2025 Recharge Plan

प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि, जिनके पास 4G कनेक्शन है, उन्हें प्रति दिन 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है। ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे।

2,150 तक के वाउचर और कूपन मिलेंगे

डाटा और वॉयस लाभ के अलावा Jio New Year Welcome Plan विभिन्न कूपन भी प्रदान करता है। ग्राहक ₹500 का Ajio कूपन प्राप्त करने के पात्र हैं, जिसे ₹2,500 के न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Swiggy के ₹499 या उससे अधिक के ऑर्डर पर ₹150 का वाउचर मिलेगा और Easemytrip.com के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर की गई फ्लाइट बुकिंग्स पर ₹1,500 की छूट मिलेगी। ये कूपन MyJio ऐप से उपलब्ध होंगे, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here