Moto G Stylus (2025) के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा फोन

Join Us icon
Highlights

  • मोटो जी स्टाइलस (2025) जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
  • डिवाइस 5,000mAh की बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है।

मोटोरोला कथित तौर पर Moto G Stylus (2025) पर काम कर रहा है। यह Moto G Stylus (2024) के सक्सेसर के रूप में आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकता है। ब्रांड के ऐलान से पहले डिवाइस को अब कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इनमें FCC, IMEI और UL Solutions (Demko) शामिल हैं। इन लिस्टिंग में आगामी पेशकश के प्रमुख स्पेक्स सामने आए हैं।

Moto G Stylus (2025) की प्रमुख डिटेल्स

  • Moto G Stylus (2025) को FCC सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर – XT2517-1, XT2517-2, XT2517-3 और XT2517V के साथ लिस्ट किया गया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस को कई बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। मॉडल नंबर में XT25 इसी साल आने का संकेत लग रहा है।
  • लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.2mm x 71.8mm x 7.5mm होगा। यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में पतला होगा जिसकी मोटाई 8.3mm है।
  • FCC सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि आगामी पेशकश WiFi-6E, 5G NR बैंड, LTE, GSM और WCDMA के लिए सपोर्ट के साथ आएगी।
  • IMEI लिस्टिंग में कोडनेम ह्यूस्टन का उल्लेख है, लेकिन कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।
  • यूएल सॉल्यूशंस (डेम्को) के अनुसार, मोटो जी स्टाइलस (2025) में 4,850mAh की रेटेड बैटरी क्षमता होगी। इसे 5,000mAh के रूप में लाए जाने की उम्मीद है।
  • लिस्टिंग में USB केबल और स्टाइलस जैसे समर्थित एक्सेसरीज की सूची का भी खुलासा किया गया है।
  • स्टाइलस की उपस्थिति इस अनुमान को मजबूत करती है कि स्मार्टफोन असल में मोटो जी स्टाइलस (2025) हो सकता है।

बताते चलें कि लेनोवो के स्वामित्व वाले इस ब्रांड ने भारत में अपनी G Stylus सीरीज को कभी लॉन्च नहीं किया है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी अपनी आगामी पेशकश को देश में लाएगी या नहीं। वहीं, पिछले मॉडल Moto G Stylus (2024) को पिछले साल मई में $399 (~34,534 रुपये) की कीमत पर ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here