Moto G 2025, Moto G Power 2025 मोबाइल्स ग्लोबली हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • मोटो जी 2025 की शुरुआती कीमत 199.99 डॉलर (करीब 17,000 रुपये) है।
  • मोटोरोला ने दोनों फोन में एक ही Dimensity 6300 चिप दिया है।
  • पावर मॉडल के साथ आपको IP69 रेटिंग प्रोटेक्शन मिलता है।

मोटोरोला ने अपने लोकप्रिय बजट फोन, Moto G 2025 और Moto G Power 2025 वर्जन को अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया है। दोनों फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और समान डिजाइन है। पावर मॉडल में नियमित G की तुलना में कुछ अपग्रेड दिए गए हैं। आइए देखें कि ये अपग्रेड क्या हैं और ये फोंस अपने पूर्व मॉडल्स की तुलना में कैसे हैं।

Moto G 2025, Moto G Power 2025 की कीमत, उपलब्धता

  • मोटो जी 2025 की शुरुआती कीमत 199.99 डॉलर (करीब 17,000 रुपये) है और यह 30 जनवरी से अमेरिका में अमेजन, मोटोरोला वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। जबकि कनाडा में यह 2 मई से उपलब्ध होगा।
  • मोटो जी पावर 2025 की शुरुआती कीमत 299.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) है और यह 6 फरवरी से अमेरिका में रिटेल होगा। यह भी कनाडा में यह 2 मई से उपलब्ध होगा।
  • चूंकि पिछले मॉडल भारत में रिलीज नहीं हुए हैं, इसलिए हमें उम्मीद नहीं है कि ये भी देश में आएंगे। अगर कोई बदलाव होता है, तो हम नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।

मोटो जी 2025, मोटो जी पावर 2025 में क्या है नया

  • दोनों फोंस में 6.7-इंच (Moto G) और (Moto G Power) 6.8-इंच बड़े डिस्प्ले हैं।
  • मोटोरोला ने दोनों फोंस में एक ही MediaTek Dimensity 6300 SoC का इस्तेमाल किया है, जिससे उनके बीच का मुख्य अंतर कम हो गया है। यह Moto G Power 2024 के अंदर Dimensity 7020 की तुलना में कम पावरफुल चिपसेट है, लेकिन Moto G के Snapdragon 4 Gen 1 की तुलना में अपग्रेड है।
  • G Power मॉडल IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस से लैस है, जबकि G को केवल IP52 वाटर रिपेलेंस मिलता है।
  • G Power को MIL-STD-810H रेटिंग मिली है, जो इसे लगभग चार फीट की ऊंचाई से गिरने, 95 प्रतिशत तक की आर्द्रता और -4°F से 140°F के तापमान के बीच सहनशीलता प्रदान करती है।
  • दोनों ही मोबाइल्स स्टॉक Hello UX सॉफ्टवेयर के साथ Android 15 बूट करते हैं।
  • मोटो जी 2025 और मोटो जी पावर 2025 में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • दोनों में 30W वायर्ड चार्जिंग स्पीड मिलती है, जबकि पावर मॉडल में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Moto G 2025, Moto G Power 2025 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: मोटो जी 2025 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है। जी पावर 2025 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.8 इंच की एफएचडी+ एलसीडी स्क्रीन है।
  • प्रोसेसर: दोनों में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है।
  • मेमोरी: मोटो जी में 4GB (LPDDR4X) RAM + 64GB / 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज है, जबकि G पावर में 8GB (LPDDR4x) RAM + 128GB (UFS 2.2) स्टोरेज है। दोनों में माइक्रोएसडी के साथ 1TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी है।
  • कैमरा: बैक पैनल पर मोटो जी 2025 में 50+2MP और 16MP का फ्रंट कैमरा है। वहीं, मोटो जी पावर 2025 में 50+8MP का रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा है।
  • बैटरी: फोंस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 30W चार्जिंग तकनीक दी गई है। जबकि पावर मॉडल के साथ आपको 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here