Reliance Jio Coin: अंबानी लेकर आए अपनी क्रिप्टोकरंसी, जियो यूजर्स को बांटेंगे फ्री! जानें ​डिटेल्स

Join Us icon

इंडिया की मोबाइल तथा इंटरनेट इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद अब मुकेश अंबानी की Reliance Jio ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कदम रखा है। खबर सामने आ रही है कि रिलायंस जियो ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी जियो कॉइन (Jio Coin) को पेश कर दिया है जिसे जियो यूजर्स को फ्री बांटा जाएगा। इसे Polygon Labs के साथ पेश किया गया है जिसे JioSphere Web browser के जरिये पाया जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो ने जियो कॉइन को रोलआउट कर दिया है तथा इसे जियोस्फीयर वेब ब्राउज़र पर पाया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी ने अभी इस reliance jio coin की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन इसे पॉलीगॉन लैब्स के साथ हुई साझेदारी के तहत लाया जा रहा है।

reliance jio coin

रिलायंस जियो कॉइन को इनाम-आधारित टोकन बताया जा रहा है जो पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर काम करेगा। रिपोर्ट के अनुसार इसे जियोस्फीयर ब्राउज़र के माध्यम से कमाया जा सकेगा। इस टोकन का इस्तेमाल रिलायंस इकोसिस्टम के तहत पाई जाने वाली सर्विसेज के लिए किया जा सकेगा जिससे जियो मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर फायदा मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार जियो कॉइन को फिलहाल डायरेक्ट खरीदा नहीं जा सकता है। लेकिन जो लोग JioSphere ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं वो इसपर इंटरनेट को चलाकर जियो कॉइन कमा सकते हैं। अभी तक जियो कॉइन की कीमत का खुलासा भी नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान लगाया जा है कि यह बाजार में 0.5 डॉलर यानी तकरीबन 44 रुपये प्रति टोकन प्राइस के साथ अपनी शुरुआत कर सकता है।

कैसे मिलेगा रिलायंस जियो कॉइन

जैसा कि हमने बताया जियो कॉइन को अभी जियोस्फीयर ब्राउज़र पर स्पॉट किया गया है। जो यूजर इसे पाना चाहते हैं उन्हें अपने मोबाइल फोन में इस वेब ब्राउज़र को डाउनलोड करना होगा। JioSphere को इंस्टाल करने के बाद अपने रिलायंस जियो नंबर से इसमें लॉगइन करना होगा। कंपनी की प्राथमिकता Jio यूजर्स ही रहेंगे तथा सबसे पहले ​जियो की सिम चलाने वाले लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती दिनों में जियोस्फीयर पर नॉर्मल इंटरनेट लगाकर ही जियो कॉइन को फ्री में पाया जा सकेगा।

कंपनी की ओर से जैसे ही कोई आधि​कारिक घोषणा की जाएगी या स्टेटमेंट जारी की जाएगी। इस खबर को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

सोर्स : indianexpress

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here