
Realme Neo 7 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और उम्मीद है कि यह डिवाइस जल्द ही कुछ ऑडियो प्रोडक्ट के साथ भारत में भी लॉन्च होगा। इसके साथ ही ब्रांड एक अन्य किफायती वैरियंट Realme Neo 7 SE भी लेकर आ सकता है। पिछले लीक के अनुसार, यह MediaTek Dimensity 8400 SoC के साथ पेश होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब मोबाइल को संभवतः 3C सर्टिफिकेशन मिला है जो इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड का खुलासा करता है।
Realme Neo 7 SE 3C सर्टिफिकेशन
- मॉडल नंबर RMX5080 के साथ एक Realme डिवाइस 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। जिसे Realme Neo 7 SE माना जा रहा है। लिस्टिंग से संकेत मिला है कि यह चीन में जल्द लॉन्च हो सकता है।

- 3C लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस VCB8OACH पावर एडॉप्टर को सपोर्ट करेगा जिसमें 80W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।
- इसी डिवाइस को कुछ दिन पहले MIIT सर्टिफिकेशन मिला था जिससे स्मार्टफोन के डिजाइन और इसकी 6,850mAh की बैटरी का पता चला था। यानी इसमें लॉन्च के समय 7,000mAh (सामान्य) साइज की बैटरी मिल सकती है।
- ये वही बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन हैं जो चीन में लॉन्च किए गए Realme Neo 7 में हैं।
Realme Neo 7 SE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: रिपोर्ट के अनुसार, Realme Neo 7 SE में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
- प्रोसेसर: Realme Neo 7 SE MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट वाला पहला फोन बन सकता है।
- स्टोरेज: यह 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- कैमरा: ऑप्टिक्स के लिए स्मार्टफोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- सॉफ्टवेयर: Realme Neo 7 SE एंड्राइड 15 आधारित Realme UI 6.0 पर काम कर सकता है।
Realme Neo 7 SE पूर्व मॉडल Realme Neo 6 SE का सक्सेसर होगा जिसे अप्रैल 2024 में CNY 1,799 (लगभग 21,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी डिवाइस चीन में इसी प्राइस सेगमेंट में आ सकता है।
बता दें कि Realme Neo 6 SE को Realme GT 6T के रूप में रीब्रांड किया गया था और बैंक ऑफर के साथ भारत में 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। संभावना है कि ब्रांड Realme Neo 7 SE को Realme GT 7T के रूप में रीब्रांड कर सकता है और इसे भारत में इसी प्राइस रेंज में ला सकता है।









