12,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8GB RAM वाला 5G फोन, मिलेगा 48MP कैमरा और बड़ी 5,000mAh बैटरी

Join Us icon

टेक ब्रांड टेक्नो ने अक्टूबर 2024 में अपना लो बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 30C 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 4GB RAM के साथ 9,999 रुपये में आया था जिसमें 48MP Camera और 5,000mAh Battery शामिल है। वहीं अब कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन को 8GB RAM पर भी लॉन्च कर दिया है जिसका रेट सिर्फ 12,999 रुपये है।

Tecno Spark 30C 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹10,499
  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹9,999

नया टेक्नो स्पार्क 30सी 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसका रेट 12,999 रुपये है। इस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इससे पहले यह मोबाइल 4जीबी रैम पर लाया गया था जिसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है तथा 128जीबी वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इस सस्ते 5जी फोन को रिटेल स्टोर्स, मोबाइल की दुकानों तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Tecno Spark 30C 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

टेक्नो स्पार्क 30सी 5जी स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.67 इंच की HD डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस

Tecno Spark 30C 5G फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6 नैनोमीटर पर बना MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस प्रोसेसर के साथ यह मोबाइल 10 5G bands सपोर्ट करता है।

मेमोरी

यह टेक्नो फोन 4जीबी रैम और 8जीबी रैम सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल में मेमोरी फ्यूजन तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 16जीबी की ताकत प्रदान करती है। ये दोनों ही फोन 128जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Spark 30C 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। यह सोनी IMX582 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में सेकेंडरी एआई लेंस भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Tecno Spark 30C 5G फोन में तगड़ी 5,000mAh Battery दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन IP54 है जो इसे कुछ हद तक पानी की फुहारों से बचाकर रखता है। यह फोन में एनआरसीए तकनीक से लैस है। इसके साथ ही डुअल सिम 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल स्पीकर जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

Best Competitors

Tecno Pop 9 Rs. 6,499
74%
Xiaomi Redmi A4 Rs. 11,990
77%
See All Competitors

12 हजार की रेंज में बेस्ट ऑप्शन

अगर आप 12 हजार के आस पास के बजट में नया 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो इस रेंज में टेक्नो स्पार्क 30सी 5जी फोन के साथ ही Redmi 14C 5G, Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 भी कंसीडर कर सकते हैं। वहीं इस बजट के करीब Moto G45 और Redmi A4 भी अच्छे ऑप्शन हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here