20000 रुपये से कम में Samsung 5G फोन

Join Us icon

भारत में Samsung के लगभग 30 साल हो चुके हैं। ऐसे में यूजर्स का भरोसा कंपनी पर बहुत ज्यादा है और जब बात एंड्रॉयड स्मार्टफोन की आती है तो फिर सबसे पहले लोग सैमसंग की ओर ही जाना चाहते हैं। क्योंकि सैमसंग फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी होती है और इनमें सबसे लंबे समय तक सॉफ्टवेयर व सिक्योरिटी सपोर्ट मिलता है। ऐस में सैमसंग के फोन सालों तक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते रहते हैं। वहीं कंपनी के फोन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प मानें जाते हैं जो चाइनीज फोन नहीं खरीदना चाहते। यदि आप भी Samsung 5G फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 20 हजार रुपये से कम का है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हमने 20,000 रुपये में बेस्ट Samsung 5G फोन की जानकारी दी है।

20,000 रुपये में Samsung 5G स्मार्टफोन

Samsung Galaxy F55 5G

Samsung ने पिछले साल Galaxy F55 5G मॉडल को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन परफॉर्मेंस और फीचर के मामले में अपने बजट में किसी भी फोन को पीछे छोड़ने का दम रखता है। गेमिंग हो या कैमरा हर मामले में यह अच्छा विकल्प साबित होता है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है और यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 पर काम करता है और इसमें 2.4GHz, क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही आपको 8GB की रैम मैमोरी और 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP का मेन कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 8 MP का है और यह अल्ट्रावाइड सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा लेंस 2 MP का दिया गया है और यह मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में आपको 50 MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। कुल मिलाकर कहें तो कैमरा सेगमेंट काफी पावरफुल है।  पावर बैकअप के लिए यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें आपको लगभग सभी 5जी बैंड सपोर्ट मिलेंगे जिससे कि भारत में आप कहीं भी 5जी सिम आसानी से चला सकेंगे।

Samsung Galaxy F55 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 1
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी5,000mAh

 

क्यों खरीदें

  • फोन का डिजाइन काफी स्टाइलिश है और इसका विगन लेदर बैक पकड़ने में काफी अच्छा अहसास कराता है।
  • डिस्प्ले काफी वायबरेंट है जो हाई कंट्रास्ट के साथ स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
  • 50MP OIS प्राइमरी और सेल्फी कैमरे दिन के उजाले में अच्छी तस्वीर क्लिक करते हैं।

क्यों न खरीदें

  • सेल बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है।
  • कम रोशनी में लंबे एक्सपोजर शॉट्स के दौरान तस्वीरें हिल सकती हैं।

Samsung Galaxy M55 5G

Samsung Galaxy M55 5G and Galaxy F55 5G price drop know offers

20,000 रुपये के प्राइस में सैमसंग गैलेक्सी एम55 स्मार्टफोन भी काफी अच्छा है। खास कर उन लोगों के लिए जो इस बजट में अच्छा कैमरा चाहते हैं। फोन में आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है और इसमें 1/1.56 इंच का सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 50 MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है जो एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। वहीं फोन के प्रोसेसर पर नजर डालें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट पर आता है और इसमें आपको 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे 8GB और 12GB रैम में पेश किया है। वहीं मैमोरी के लिए इसमें 128GB और 256GB का स्टोरेज ऑप्शन मिल जाता है। Samsung Galaxy M55 5G में आपको 6.7 इंच की स्क्रीन मिलती है और कंपनी ने सुपर एमोलेड पैनल का उपयोग किया है। वहीं यह फोन 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है और यह 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M55 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ s AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 1
रैम8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
रियर कैमरा50MP + 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी5,000mAh

क्यों खरीदें

  • फोन का डिस्प्ले काफी अच्छा है और इसका व्यूइंग एक्सपीरियंस बहुत शानदार है।
  • फोन में आपको 50 MP OIS कैमरा मिलता है जिसकी क्वालिटी बेस्ट है।
  • फोन ओएस शानदार है और उपयोग में काफी आसान है।

क्यों न खरीदें

  • गेमिंग में यह फोन साधारण है।
  • फोन के साथ आपको चार्जर नहीं मिलता है।

Samsung Galaxy M55s 5G

सैमसंग ने Galaxy M55 के बाद इसका एक नया वर्जन Galaxy M55s 5G को भारत में लॉन्च किया था। दोनों फोन स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी मिलते जुलते हैं। गैलेक्सी एम55एस 5जी में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है। वहीं इसमें 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 MP का मेन ओआईएस कैमरे के साथ 8 MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5000mAh की बैटरी है के साथ आता है और इसमें 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Samsung Galaxy M55s 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ s AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 1
रैम8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB
रियर कैमरा50MP + 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी5,000mAh

क्यों खरीदें

  • 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है जो सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आपको बेस्ट एक्सपीरियंस देता है।
  • डेलाइट कंडिशन में कैमरा काफी शानदार आउटपुट देता है।
  • आपको लंबे समय तक का ओएस अपडेट मिलता है।

क्यों न खरीदें

  • परफॉर्मेंस में यह फोन थोड़ा पीछे रह जाता है।
  • फोन के साथ आपको चार्जर नहीं मिलता है।

Samsung Galaxy M35 256GB

Samsung Galaxy M35 5G india launched price specifications

इस लिस्ट में दूसरा नाम Samsung Galaxy M35 का है। यह एक आॅलराउंडर फोन है जो शानदार डिसप्ले के साथ बेहतर कैमरा कैपेबिलिटी से लैस है। कंपनी ने इसमें 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया है जो 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं स्क्रीन पर आपको Corning Gorilla Glass, Glass Victus Plus की कोटिंग है जो इसे थोड़े खरोंच से बचाते हैं। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 MP का है और यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ ही 8 MP अल्ट्रावाइड और 2 MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में ओआईएस सपोर्ट है जो स्टेबल इमेज के साथ वीडियो में भी आपकी मदद करता है। फ्रंट में आपको 13 एमपी का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 14 पर आता है और कंपनी ने 4 साल के ओएस अपडेट का भरोसा दिया है जो इस बजट के फोन में फिलहाल नहीं है। रही बात परफॉर्मेंस की तो Galaxy M35,  Exynos 1380 चिपसेट पर रन करता है और इसमें 2.4GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज है। फोन में 6,000mAh का बैटरी है।

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले6.6-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSamsung Exynos 1380
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी6,000mAh

 

क्यों खरीदें

  • Galaxy M35 5G में आपको लंबी बैटरी बैकअप मिलती है।
  • फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
  • यह 4 साल के Android OS अपडेट्स का वादा करता है।
  • Galaxy M35 5G में NFC सपोर्ट दिया गया है।

क्यों न खरीदें

  • थोड़ा भारी है।
  • चार्जिंग थोड़ी धीमी है।लो-लाइट फोटोग्राफी थोड़ा साधारण है।

Samsung Galaxy A16 5G

यदि आपका बजट 15 हजार से 20 हजार रुपये के बीच है तो फिर आप Samsung Galaxy A16 5G को देख सकते हैं। फोन में 6.7 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 1080×2340 पिक्सल रेजल्यूशन सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर पेश किया है जो 2.4 GHz क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही 8GB की रैम मैमोरी और 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 MP का मेन कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं 5 MP का अल्ट्रावाइड और 2 MP का मैक्रो सेंसर मिल जाता है। इस प्राइस रेंज में ट्रिपल कैमरे के साथ बहुत कम ही फोन उपलब्ध हैं। सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

यह फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है और इसमें 6 साल के ओएस अपडेट के साथ 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है। इतने कम प्राइस रेंज के फोन में कोई भी कंपनी इतने लंबे समय तक के सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा नहीं देती है।

Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट90Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 5MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5,000mAh

 

क्यों खरीदें

  • फ्लैट-बैक डिजाइन और अच्छी बिल्ट क्वालिटी इसे प्रीमियम लुक देती है।
  • Super AMOLED डिस्प्ले वायबरेंट और क्रिस्प व्यू देता है।
  • छह साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट इसे श्रेणी में सबसे आगे खड़ा करते हैं।

क्यों न खरीदें

  • कीमत के हिसाब से कैमरा साधारण है।
  • 25W चार्जिंग सपोर्ट और चार्जर अलग से खरीदना पड़ता है।

Samsung Galaxy M34 5G

Samsung Galaxy M34 5G

Samsung का Galaxy M34 5G भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन में आपको 6.5 इंच की Super AMOLED स्क्रीन है जो 1080×2340 पिक्सल रेजल्यूशन (FHD+) के साथ आता है। वहीं फोन में 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz तक का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। कंपनी ने इसे Corning Gorilla Glass v5 से प्रोटेक्ट किया है जो स्क्रीन को छोटे-मोटे खरोंच से बचाता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जो 50 MP + 8 MP + 2 MP के कॉम्बिनेशन के साथ आता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें OIS सपोर्ट है। यह फोन स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। फंट में 13 MP का सिंगल कैमरा उपलब्ध है। फोन का कैमरा सेगमेंट काफी मजबूत है।

प्रोसेसिंग की बात की जाए तो यह फोन Samsung Exynos 1280 चिपसेट पर काम करता है जो 5 nm फैब्रिकेशन पर तैयार एक प्रोसेसर है। वहीं इसमें 2.4 GHz का ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो रोजाना के उपयोग के दौरान फोन को धीमा होने नहीं देता। यह फोन 6GB और 8GB के रैम कॉम्बिनेशन में आता है और इसके साथ 128GB की स्टोरेज मिल जाती है।

डिस्प्ले6.5-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
प्रोसेसरSamsung Exynos 1280
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 8MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5,000mAh

 

क्यों खरीदें

  • डिस्प्ले काफी अच्छा है और धूप में भी आप आसानी से कंटेंट देख सकते हैं।
  • Galaxy M34 5G की बैटरी लाइफ काफी अच्छी है।
  • रोजमर्रा के कार्यों के लिए यह काफी अच्छा फोन है।

क्यों न खरीदें

  • Samsung Galaxy M34 के साथ बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है।
  • कैमरे का लो-लाइट परफॉर्मेंस साधारण है।

Samsung Galaxy A15 5G

Samsung galaxy M15 5G launched in india for just Rs 13299, know full details

पिछले साल सैमसंग ने Galaxy A सीरीज में A14 मॉडल को पेश किया था और यह फोन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे तीन मैमोरी ऑप्शन में पेश किया है और सभी मॉडल 20 हजार रुपये से कम में आते हैं।

फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो Samsung Galaxy A15 5G, 6.5 इंच की FHD+ स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने Super AMOLED पैनल का उपयोग किया है जो आपको वायबरेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस कराने में सक्षम है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट के साथ काम करता है और इसमें 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। कंपनी ने इसे 8GB और 6GB की रैम में पेश किया है लेकिन मैमोरी के लिए दो मॉडल 128GB और एक मॉडल 256GB के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें भी आपको 50 MP के मेन कैमरे के साथ 5 MP का वाइड एंगल और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिल जाता है। वहीं फ्रंट में 13 MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W का चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको 4 साल के ओएस अपडेट के साथ 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

डिस्प्ले6.5-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट90Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6100 Plus
रैम8GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 5MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा13MP
बैटरी5,000mAh
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here