
Vivo के बारे में चर्चा है कि कंपनी एक नया सब-ब्रांड लेकर आ रही है जिसका नाम Jovi होगा। कुछ दिनों पहले ही इस जोवी ब्रांड के पहले स्मार्टफोन Jovi Y39 5G की डिटेल्स लीक में सामने आई थी। वहीं अब यह मोबाइल फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है। अनुमान जताया है कि जल्द ही नया वीवो सब-ब्रांड जोवी मार्केट में एंट्री ले लेगा और इसका पहला फोन वाई39 5जी होगा।
Jovi Y39 5G सर्टिफिकेशन डिटेल
- जोवी वाई39 5जी फोन को 3C certification साइट पर लिस्ट किया गया है।
- इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर अपकमिंग मोबाइल फोन को V2444A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
- 3सी सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि इस फोन के चर्जिंग अडेप्टर का मॉडल V4440L0A0-CN या V4440L0E0-CN होगा।
- फोन के चार्जिंग अडेप्टर की कैपेसिटी आउटपुट कैपेसिटी 5VDC 3A, 9VDC 2A, या 11VDC 4A होगी।
- लिस्टिंग से पता चलता है कि Jovi Y39 5G फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

Jovi Y39 5G प्रोसेसिंग पावर
- गीकबेंच पर सामने आ चुका है कि यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 पर काम करेगा।
- बेंचमार्किंग वेबसाइट पर फोन की प्रोसेसिंग स्पीड 1.96GHz से लेकर 2.21GHz तक बताई गई है।
- इसी साइट पर सामने आया था कि Jovi Y39 5G फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है।
- उम्मीद की जा सकती है कि इस स्मार्टफोन का 6जीबी रैम मॉडल भी मार्केट में अनाउंस हो सकता है।
- जोवी ब्रांड के इस 5जी फोन को लेटेस्ट Android 15 OS से लैस होकर बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Vivo का Jovi ब्रांड
कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंस तो नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि वीवो कंपनी अपने सब-ब्रांड जोवी को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। यह ब्रांड खासतौर पर ब्राजील व अफ्रीका महाद्वीप के देशों में पेश किया जा सकता है। कंपनी Vivo Jovi सब-ब्रांड भारत में आएगा या नहीं, इस बारें में अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। जोवी ब्रांडिंग के तहत Jovi Y39 5G के अलावा Jovi V50 या Jovi V50 Lite भी लॉन्च हो सकते हैं।









