
Realme अपनी परफॉर्मेंस-सेंट्रिक मिडरेंज Neo सीरीज में दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। फोन का नाम Realme Neo 7 SE है और इसकी चीन में अगले महीने MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। यह फोन 3C और MIIT जैसे सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। हाल ही में TENAA लिस्टिंग से इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। आइए, एक नजर डालते हैं नई लिस्टिंग पर…
Realme Neo 7 SE स्पेसिफिकेशन्स (TENAA)
गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार Realme Neo 7 SE को TENAA पर मॉडल नंबर RMX5080 के साथ देखा गया है। इसके स्पेसिफिकेशन्स आप नीचे देख सकते हैं।
- नेटवर्क: 4G LTE और 5G (Band 41, Band 78, Band 28, N1, 2110-2155MHz, N8, N5)।
- डायमेंशन: फोन की मोटाई 8.56mm है, जो Neo 7 की 8.6mm मोटाई के करीब है।
- वजन: फोन का वजन 212.1 ग्राम है, जबकि Neo 7 का वजन 213 ग्राम था।
- डिस्प्ले: इसमें 6.78-इंच AMOLED स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2780 x 1264 पिक्सल (1.5K) है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।
- कैमरा: फ्रंट में 16MP सेंसर और बैक में 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड शूटर हो सकता है।
- मेमोरी: फोन 8GB, 12GB, 16GB, और 24GB RAM ऑप्शंस में आएगा। स्टोरेज ऑप्शंस में 128GB, 256GB, 512GB, और 1TB शामिल हैं। ये LPDDR5x और UFS 4.0 स्टैंडर्ड्स के हो सकते हैं।
- बैटरी: लिस्टेड बैटरी क्षमता 6,850mAh है, लेकिन इसे 7,000mAh के रूप में प्रचारित किया जा सकता है।
- अन्य फीचर्स: फोन में इंफ्रारेड, ब्लूटूथ, वाई-फाई, USB, फेस रिकग्निशन, और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर शामिल हैं।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
- जैसा कि पहले बताया गया है, फोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें Android 15 आधारित Realme UI 6.0 हो सकता है।
- 3C लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगा।
भारत में संभावित नाम और कीमत
हालांकि Neo सीरीज GT सीरीज से अलग है, लेकिन Neo 7 SE को Realme GT Neo 6 SE का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग ₹21,000) थी। चूंकि GT Neo 6 SE को भारत में Realme GT 6T नाम से रीब्रांड किया गया था, यह संभावना है कि Neo 7 SE को भारत में GT 7T नाम से लॉन्च किया जाएगा। आने वाले समय में इसके बारे में और जानकारियां सामने आ सकती हैं।









