10,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24, जानें क्या है नया रेट

Join Us icon
Highlights

  • भारत में Samsung Galaxy S24 की कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती की गई है।
  • अब फोन के बेस मॉडल की कीमत 64,999 रुपये से शुरू होती है।
  • HDFC क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज को पिछले हफ्ते अनपैक्ड इवेंट में भारत और ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस लाइनअप में तीन मॉडल गैलेक्सी S25, S25+ और S25 अल्ट्रा शामिल हैं। इनके आने के बाद, ब्रांड ने आधिकारिक रूप से भारत में अपने पूर्व मॉडल Samsung Galaxy S24 की कीमत कम कर दी है। इससे अब यह ज्यादा किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। आइए, नई कीमत और ऑफर डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 की कीमत और ऑफर्स

  • Samsung Galaxy S24 को भारत में बेस 8GB + 128GB मॉडल के लिए 74,999 रुपये, 8GB + 256GB के लिए 79,999 रुपये और 8GB + 512GB मॉडल के लिए 89,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
  • कीमत में कमी के बाद फोन बेस मॉडल के लिए 64,999 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध होगा। यह 10,000 रुपये की छूट है।
  • नई कीमत सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से ही दिखाई दे रही है।
  • कंपनी EMI के जरिए HDFC क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10,000 रुपये की तत्काल छूट भी दे रही है। इससे प्रभावी कीमत 54,999 रुपये हो जाती है।
  • सैमसंग गैलेक्सी S24 अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर उपलब्ध है। 8GB/256GB मॉडल अमेजन पर 55,500 रुपये और फ्लिपकार्ट पर 58,999 रुपये में लिस्टेड है।
वैरियंट लॉन्च प्राइस नई कीमत
8GB + 128GB74,999 रुपये64,999 रुपये
8GB + 256GBRs 79,999 रुपये70,999 रुपये
8GB + 512GBRs 89,999 रुपये82,999 रुपये

Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी एस24 में 6.2 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600nits तक की ब्राइटनेस है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लेयर दी गई है।
  • कैमरा: हैंडसेट में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस है। हमें फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • प्रोसेसर: सैमसंग गैलेक्सी S24 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।
  • मेमोरी: यह चिपसेट 8GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

विकल्प

मॉडल प्राइस
iQOO 1354,999 रुपये
OnePlus 1369,999 रुपये
iPhone 1669,900 रुपये (फ्लिपकार्ट पर मौजूदा कीमत)
Vivo X20065,999 रुपये


Samsung Galaxy S24 5G Price
Rs. 55,490
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here