एप्पल के iPad Pro M4 से पतला हो सकता है OnePlus Open 2/OPPO Find N5

Join Us icon
Highlights

  • उम्मीद है कि ओप्पो अगले महीने चीन में फाइंड एन5 लॉन्च करेगा।
  • ओप्पो फाइंड एन5 ग्लोबली वनप्लस ओपन 2 के रूप में आने की संभावना है।
  • ओप्पो फाइंड एन5 या वनप्लस ओपन 2 के खुलने पर लगभग 4 मिमी की मोटाई के साथ आने की उम्मीद है।

ओप्पो जल्द ही चीन में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N5 लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन ग्लोबल मार्केट्स सहित भारत में भी OnePlus Open 2 नाम से आ सकता है। वहीं, आधिकारिक लॉन्च से पहले ओप्पो ने अपने आने वाले फोल्डेबल फोन की तुलना iPad Pro M4 से की है इसमें सामने आया है कि आगामी डिवाइस कितना पतला होगा।

ओप्पो फाइंड एन5/वनप्लस ओपन 2 का आईपैड प्रो एम4 से कंपैरिजन

  • ओप्पो के ओवरसीज मार्केटिंग, सेल्स और सर्विसेज के अध्यक्ष बिली झांग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में आगामी ओप्पो फाइंड एन5 की तुलना एप्पल के अब तक लॉन्च किए गए सबसे पतले डिवाइस यानी एम4-पावर्ड आईपैड प्रो से की है।
  • आईपैड प्रो एम4 की मोटाई 5.1 मिमी है। आगामी ओप्पो फाइंड एन5 (या वनप्लस वन 2) के खुलने पर लगभग 4 मिमी मोटा होने की उम्मीद है। अगर यह सच है, तो ओप्पो फाइंड एन5 दुनिया के सबसे पतले फोल्डेबल फोन के रूप में ऑनर मैजिक वी3 की जगह लेगा। ऑनर मैजिक वी3 की मोटाई 4.35 मिमी है।

यह ध्यान देने योग्य है कि यह पहली बार नहीं है जब ओप्पो ने अन्य स्मार्टफोन के साथ तुलना करके यह दर्शाया है कि फाइंड एन5 या ओपनप्लस ओपन 2 कितना पतला होगा। यहां कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें अपने आगामी फोल्डेबल फोन की तुलना ऐप्पल के आईफोन 16 प्रो मैक्स से की गई है, जिसकी मोटाई 8.25 मिमी है:

ओप्पो के मुख्य उत्पाद अधिकारी और वनप्लस के संस्थापक पीट लाउ ने इस महीने की शुरुआत में एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन आ रहा है।”

OPPO Find N5/OnePlus Open 2 की डिटेल्स

  • ओप्पो ने अपने आगामी फोल्डेबल फोन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फाइंड एन5/वनप्लस ओपन 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट सिस्टम-ऑन-चिप (एसओसी) से लैस हो सकते हैं। इनमें 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी फोल्डेबल फोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ 6.85-इंच LTPO डिस्प्ले और हैसलब्लैड तकनीक के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
  • ओप्पो फाइंड एन5 या वनप्लस ओपन 2 में वनप्लस ओपन में उपलब्ध 4,805mAh की बैटरी की तुलना में बड़ी 5,900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX9 रेटिंग मिलने की भी संभावना है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here