
TRAI ने देश के टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आदेश दिया था कि सभी को ‘Voice Only Plans’ लेकर आने हैं जिनमें यूजर्स को बेवजह इंटरनेट डाटा न थोपा जाएगा। Jio, Airtel और Vi ने बड़ी चालाकी से अपने वॉयस ओनली प्लान तो पेश कर दिए हैं लेकिन ये काफी महंगे हैं। इन सब के सामने BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड का ऐसा प्लान मौजूद है जो सिर्फ 1,198 रुपये में पूरे 12 महीने तक फोन नंबर चालू रखता है तथा कॉलिंग व इंटरनेट भी देता है।
1 साल वाला प्लान
यहां हम जिस बीएसएनएल प्लान की बात कर रहे हैं वह 1198 रुपये का आता है। इस प्लान में पूरे 12 महीने यानी 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यह BSNL का 1 साल वाला प्लान जिस तारीख को रिचार्ज कराया जाएगा, 12 महीने बाद उसी तारीख को खत्म होगा। यानी जनवरी 2025 में रिचार्ज कराओगे तो अगले वर्ष जनवरी 2026 तक चलेगा।
बीएसएनएल ₹1198 प्लान डिटेल
| बेनिफिट | हर महीने | पूरे प्लान में |
| कॉलिंग | 300 minutes | 3600 minutes |
| डाटा | 3GB | 36GB |
| एसएमएस | 30 SMS | 360 SMS |
फ्री कॉल
BSNL के ₹1198 वाले प्लान में ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान के तहत मोबाइल यूजर्स को हर महीने फोन कॉल करने के लिए 300 मिनट प्राप्त होंगे। इन 300 मिनट्स का इस्तेमाल पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर किया जा सकेगा।
ये 300 कॉलिंग मिनट प्रत्येक माह प्राप्त होगी जिन्हें उसी महीने के भीतर खत्म करना होगा, नहीं तो ये बेकार चली जाएंगी। इस तरह से पूरे प्लान की वैलिडिटी में 12 महीनों में कुल 3600 मिनट (300 मिनट x 12 महीने) मिलेगी जिनका यूज़ महीने के हिसाब से करना होगा।

इंटरनेट डाटा
कॉलिंग के साथ ही इस बीएसएनएल प्लान में इंटरनेट डाटा का बेनिफिट भी दिया जा रहा है जो इमरजेंसी के समय में लोगों के काम आ सकता है। 1,198 रुपये वाले प्लान में हर महीने 3जीबी डाटा मिलेगा। यह डाटा भी महीने के हिसाब से ही प्राप्त होगा जिसे उसी एक महीने में भीतर यूज़ कर सकेंगे। पूरे प्लान में कुल 36GB internet data (3 जीबी x 12 महीने) मिलेगा।
एसएमएस
मुफ्त वॉयस कॉल और इंटरनेट डाटा के साथ ही BSNL के 1198 रुपये वाले एनुअल प्लान में यूजर्स को प्रतिमाह 30 एसएमएस बेनिफिट भी प्राप्त होगा। हर एक महीने में 30एसएमएस मिलेंगे जिन्हें उसी चुने हुए महीने में खत्म करना होगा। ये मैसेज भी कैरी फारवर्ड नहीं होंगे।

बीएसएनएल के 1198 रुपये वाले प्लान का फायदा
यह प्लान सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना मोबाइल चालू तो रखना चाहते हैं लेकिन उसके लिए महंगे रिचार्ज नहीं करवाना चाहते। उदाहरण के तौर पर घर के बड़े बुजुर्ग सिर्फ जरूरत के लिए ही फोन रखते हैं तथा उसका इस्तेमाल अधिकतर सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए ही करते हैं।
इसी तरह आधार कार्ड, बैंक या अन्य सरकारी सेवाओं में अगर कोई मोबाइल नंबर सबमिट किया जा चुका है तो उसे भी इस प्लान के जरिये बेहद कम खर्च में पूरे साल भर एक्टिव रखा जा सकता है। ऐसे लोगों जो सेकेंडरी सिम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बीएसएनएल का 1198 रुपये वाला प्लान सस्ता और फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस सालाना प्लान की किफायत देखी जाए तो बीएसएनएल यूजर्स को इसके लिए केवल 3.2 रुपये प्रतिदिन (1198 रुपये / 365 दिन) का खर्च करना पड़ेगा।

उपरोक्त प्लान बीएसएनएल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट है। साथ ही हमें बीएसएनएल गुजरात की ओर से इस प्लान की डिटेल्स प्राप्त हो गई है जिसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। इस बात पर संशय है कि शायद कंपनी की ओर से यह प्लान इस वक्त देश के सभी सर्किल्स में लागू न किया गया हो। ऐसे में रिचार्ज करने से पहले अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से पुष्टि करने में ही समझदारी है।
मजबूत होता BSNL
बीएसएनएल ने पूरे देश में 65,000 से ज्यादा 4जी मोबाइल टावर को लाइव कर दिया है अलग-अलग राज्य व प्रांतों में लगाए गए हैं। कंपनी ने अनुसार मोबाइल टावर बढ़ने से नो नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिलेगा व लोगों तक व्यापक पहुंच (Wider Reach) होगी। बीएसएनएल यूजर्स को मजबूत सिग्नल (Stronger Signals) प्राप्त होंगे तथा साथ ही तेज इंटरनेट स्पीड (Faster Speeds) भी मिलेगी।





















