Google Pixel 9a की लॉन्च डेट, प्री-ऑर्डर तारीख आई सामने, जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Google Pixel 9a फोन मार्च के आखिर में लॉन्च हो सकता है।
  • इसकी शुरुआती कीमत 8a जितनी ही रखी जा सकती है।
  • फोन में ज्यादा पावरफुल Tensor G4 SoC दिया जा सकता है।

Google का वैल्यू-ओरिएंटेड फोन Pixel 9a का लॉन्च करीब लगता है। दरअसल, यह Pixel 8a के मुकाबले पहले आ सकता है। हमारे पास Pixel 9a की रिलीज डेट और प्री-ऑर्डर डेट्स हैं, जो मार्च में हैं, जबकि 8a मई 2024 में आया था। साथ ही मिड-मार्च में उपलब्धता एक पिछली रिपोर्ट से मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि Google इस साल अपने प्रोडक्ट लॉन्च को अलग-अलग अंतराल में पेश कर रहा है। आइए, आगे संभावित लॉन्च डेट्स और फोन से जुड़ी अन्य सभी अहम जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 9a की रिलीज और प्री-ऑर्डर डेट (लीक)

  • एंड्राइड हेडलाइंस के अनुसार, Google अपने Pixel 9a को 26 मार्च को लॉन्च कर सकता है। आप इसे इस दिन स्टोर से खरीद सकते हैं।
  • जहां तक प्री-ऑर्डर की बात है, तो विंडो 19 मार्च से खुलेगी।
  • इसकी तुलना में, Pixel 8a को भारत में 7 मई को लॉन्च किया गया था(जो वैश्विक लॉन्च के साथ ही था) और 14 मई से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था। वहीं, देखना होगा कि Google इस बार भी Flipkart पर डिवाइस सेल करता है या नहीं।

Google Pixel 9a की कीमत (संभावित)

  • बताया गया है कि कि Pixel 9a के 128GB मॉडल की कीमत $499 (लगभग 43,000 रुपये) और 256GB वैरियंट की कीमत $599 (लगभग 51,700 रुपये) होगी।
  • 128GB मॉडल की कीमत Pixel 8a के समान ही होने की उम्मीद है, 9a के 256GB मॉडल की अफवाह वाली कीमत पूर्व की तुलना में $40 (लगभग 3,450 रुपये) ज्यादा है।

Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Pixel 8a की तुलना में, 9a में 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,800 निट्स HDR ब्राइटनेस के साथ बड़ी और चमकदार 6.285-इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसमें अपने पूर्व मॉडल की तरह ही गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन हो सकता है।
  • कैमरे: पीछे की तरफ इसमें 48MP GN8 प्राइमरी कैमरा और Sony IMX712 अल्ट्रावाइड स्नैपर हो सकता है। यह सेटअप 8a से अलग है। जबकि फ्रंट कैमरा 8a की तरह 13MP सेंसर रखा जा सकता है।
  • प्रोसेसर: माना जा रहा है कि फोन में Google Tensor G4 होगा, जो 8a के अंदर मौजूद Tensor G3 का अपग्रेड है।
  • बैटरी: इस फोन में 23W वायर्ड और 7.5W वायरलेस चार्जिंग स्पीड वाली 5,100mAh की बैटरी हो सकती है। यह Pixel 9 लाइनअप की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी और 8a से बड़ी होगी।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here