
Reliance Jio की तरफ से New Year के मौके पर अनलिमिटेड 5G प्लान को पेश किया गया था। यह एक लिमिटेड पीरियड प्लान था जो कि 11 दिसंबर 2024 को लाइव हुआ था और 11 जनवरी 2025 को बंद होना था, लेकिन जियो ने यूजर्स को राहत देते हुए इस प्लान की डेडलाइन 31 जनवरी 2025 तय कर दी थी। लेकिन, यूजर्स को यह बात जानकर खुशी होगी कि अभी भी यह प्लान कंपनी की साइट पर लिस्ट है, जिसका मतलब अब भी ग्राहक इस प्लान को अभी भी रिचार्ज करा सकते हैं।
हालांकि, जियो की ओर से 2025 रुपये वाले प्लान को बंद करने या कंटिन्यू करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, 91मोबाइल्स ने इस प्लान को साइट और ऐप दोनों पर स्पॉट किया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि कंपनी अभी इस प्लान को बंद करने की फिराक में नहीं है। हालांकि, आपको बता दें कि अब इस प्लान में पहले की तरह 2,150 तक के वाउचर और कूपन नहीं मिलेंगे।
2025 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
- प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
- यूजर्स को प्लान में प्रति दिन 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है।
- इसके अलावा ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 20,000 SMS भी मिलेंगे। साथ ही प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

पहले मिलते थे 2,150 रुपये के कूपन वाउचर
डाटा और वॉयस लाभ के अलावा Jio New Year Welcome Plan में विभिन्न कूपन भी प्रदान किए जाते थे। ग्राहक ₹500 का Ajio कूपन प्राप्त करने के पात्र हैं, जिसे ₹2,500 के न्यूनतम शॉपिंग वैल्यू पर इस्तेमाल कर सकते थे। वहीं, Swiggy के ₹499 या उससे अधिक के ऑर्डर पर ₹150 का वाउचर मिलते थे और Easemytrip.com के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर की गई फ्लाइट बुकिंग्स पर ₹1,500 की छूट मिलती थी।। ये कूपन MyJio ऐप से उपलब्ध होते थे जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
ऐसे में अगर आप एक लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो यह एक आकर्षक ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अब 2,150 रुपये बेनिफिट इस प्लान में नहीं मिल रहा है। लेकिन, अनलिमिटेड 5जी डाटा के साथ इस प्लान की कीमत और बेनिफिट्स अच्छे कहे जा सकते हैं।









