
कई दिनों से खबर सामने आ रही है कि रियलमी भारत में अपनी ‘पी’ सीरीज का विस्तार करने की योजना बना रही है जिसके तहत realme P3 Pro 5G फोन लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने स्वयं इस मोबाइल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। ब्रांड की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि इसी महीने यानी फरवरी में रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा। इसे BGMI Game खेलने के लिए GT Boost technology से लैस किया जाएगा।
realme P3 Pro 5G इंडिया लॉन्च
कंपनी की ओर रियलमी पी3 प्रो इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी गई है। फिलहाल ब्रांड की ओर से मोबाइल की लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया गया है कि P3 Pro 5G इसी महीने मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी वेबसाइट पर इस फोन की माइक्रो साइट भी लाइव कर दी गई है जिसे यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।
#realmeBGIS2025 is here! #realmeP3Pro is launching with GT Boost—delivering blazing speed, ultra-smooth performance, and the ultimate edge over the competition.
Know More:https://t.co/HrgDJTI9vv: https://t.co/ghLMJZh8Cf@Flipkart: https://t.co/lEjdUZklQV pic.twitter.com/3QMfovTj2O
— realme (@realmeIndia) February 3, 2025
ब्रांड के मुताबिक यह रियलमी 5जी फोन कंपनी की जीटी बूस्ट तकनीक के साथ पेश होगा जो इसे मोबाइल गेमिंग के लिए खास बनाएगी। रियलमी के अनुसार इस फोन में ऑप्टिमाइज्ड BGMI परफॉर्मेंस के साथ नेक्स्ट लेवल गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा जो गेम खेलने के दौरान फास्ट रिस्पांस व लैगफ्री अनुभव प्रदान करेगा।
realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 6.78″ 120Hz AMOLED Screen
- 50MP Back Camera
- 32MP Selfie Camera
- 80W SUPERVOOC Charge
- 5,500mAh Battery

डिस्प्ले : रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।
प्रोसेसर : realme P3 Pro 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च हो सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में स्नेपड्रैगन 7एस 3 आक्टाकोर चिपसेट दिया जा सकता है जो 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस नए रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट दिया जा सकता है।
मेमोरी : रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को इंडिया में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए realme P3 Pro 5G फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं कुछ लीक्स में चर्चा है कि यह मोबाइल 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करेगा।












