Realme C75x की स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही हुई लीक, मिलेगी 5600mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत

Join Us icon

पिछले सप्ताह ही खबर सामने आई थी कि रियलमी कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Realme C75x पेश करने वाली है। वहीं आज इस फोन का पोस्टर इंटरनेट पर शेयर हो गया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा गया है। यह एक 4G Smartphone होगा जिसे 8GB RAM के साथ Helio G81 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा।

Realme C75x स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Screen
  • MediaTek Helio G81 Ultra
  • 24GB RAM (8GB+16GB)
  • 5,600mAh Battery
  • 45W Fast Charging

डिस्प्ले व डिजाइन

सामने आई जानकारी के अनुसार रियलमी सी75एक्स military-grade शॉकप्रूफ बॉडी पर बनाया गया है जो IP66, IP68 और IP69 सर्टिफाइड है। यानी यह मोबाइल पानी व धूल में काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। वहीं लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

रैम व प्रोसेसर

लीक हुए पोस्टर से खुलासा हो गया है कि Realme C75x स्मार्टफोन मीडियाटेक के हीलियो जी81 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक यह मोबाइल 24GB RAM की शक्ति से लैस होगा। इसमें 8जीबी फिजिकल रैम के साथ 16जीबी वचुर्अल रैम दी जाएगी जो मिलकर रियलमी सी75एक्स को 24जीबी की ताकत देगी।

बैटरी व चार्जिंग

रियलमी सी75एक्स स्मार्टफोन में शाक्तिशाली रैम के साथ तगड़ी बैटरी भी दी जाएगी। सामने आई डिटेल्स में पता चला है कि यह मोबाइल फोन पावर बैकअप के लिए 5,600एमएएच बैटरी से लैस होकर मार्केट में एंट्री लेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए अपकमिंग रियलमी स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद रहेगी। इसमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट मिलेगा।

Realme C75x ​कब लॉन्च होगा

फिलहाल कंपनी की ओर से रियलमी सी75एक्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सामने आई मार्केटिंग मटेरियल के बाद उम्मीद की जा सकती है कि इसी महीने यानी फरवरी में ही Realme C75x लॉन्च हो जाएगा। इसे सबसे पहले साउथ एशियन देशों में उतारा जाएगा। वहीं इस बात पर भी संदेह कायम है कि शायद कंपनी रियलमी सी75एक्स को इंडिया में लॉन्च नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here