
Vivo ने पिछले साल X200 Pro Mini लॉन्च किया है और अब OnePlus और OPPO के भी अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोंस लॉन्च करने की अफवाहें हैं। बताया जा रहा है कि OPPO Find X8 Mini के अगले महीने चीन में Find X8 Ultra के साथ डेब्यू करने की उम्मीद है। वहीं, लॉन्च से पहले Find X8 Mini की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
OPPO Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी के बारे में प्रमुख जानकारी दी है।
- इसमें कथित तौर पर संकीर्ण किनारों के साथ 6.3 इंच 1.5K (2640×1216 पिक्सल) LTPO डिस्प्ले होगा। तुलना करें तो वीवो X200 प्रो मिनी में भी यही डिस्प्ले साइज है, लेकिन दोनों फोन अभी भी गैलेक्सी S25 की 6.2 इंच स्क्रीन से थोड़े बड़े हैं।
- नए ओप्पो कॉम्पैक्ट फोन में 50MP का अल्ट्रा-थिन पेरिस्कोप कैमरा होने की भी संभावना है। पिछले लीक में यह भी बताया गया है कि Find X8 Mini में Sony की IMX9 सीरीज का 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।
- टिपस्टर के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
- ओप्पो अलर्ट स्लाइडर को एक नए थ्री स्टेज बटन से भी बदल सकता है जिसमें पुश फंक्शनलिटी है। इसलिए इसे ऊपर नीचे स्लाइड करने के बजाय, आपको बटन दबाना होगा। कहा जा रहा है कि यह नया बटन Find X8 Ultra के साथ भी लॉन्च हो सकता है।

ऊपर बताए गए स्पेसिफिकेशंस नए नहीं हैं और इन्हें पहले भी इसी टिपस्टर द्वारा लीक किया जा चुका है। इन सबके अलावा OPPO Find X8 Mini में मेटल मिडिल फ्रेम के साथ ग्लास बॉडी होने की बात भी कही गई है। इसमें 5,600mAh की बैटरी हो सकती है। यह OPPO Find X8 की बैटरी साइज के लगभग बराबर होगी।
ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी चीन में लॉन्च होगा और संभवतः बाद में अन्य बाजारों में भी लाया जा सकता है। वीवो एक्स200 प्रो मिनी एक्स200 सीरीज के साथ नहीं आया था, लेकिन लीक से पता चलता है कि यह जल्द ही भारत में आ सकता है। वहीं, ओप्पो फाइंड एक्स8 मिनी के भारत में लॉन्च होने को लेकर अभी की कोई डिटेल्स साफ नहीं है।









