Honor 400, Honor 400 Pro और Honor GT Pro की डिटेल्स हुई लीक, मिल सकता है ये चिपसेट

Join Us icon
Highlights

  • ऑनर 400 और 400 प्रो प्रीमियम मिड-रेंज फोन के रूप में आ सकते हैं।
  • ऑनर जीटी प्रो में कथित तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिल सकता है।
  • ऑनर 400 सीरीज में कुल तीन मॉडल हो सकते हैं।

Honor 300 सीरीज पिछले साल दिसंबर में चीन में ब्रांड की प्रीमियम मिड-रेंज पेशकश के रूप में लॉन्च हुई थी। इसमें आने वाले Honor 300, 300 Pro और 300 Ultra अभी भी काफी नए हैं, लेकिन इनके सक्सेसर की जानकारी पहले ही ऑनलाइन सामने आने लगी है। पिछले महीने Honor 400 सीरीज की चार्जिंग डिटेल्स लीक हुई थी। वहीं, अब Honor 400, Honor 400 Pro और Honor GT Pro के चिपसेट की जानकारी सामने आई है।

Honor 400 series चिपसेट डिटेल्स (लीक)

  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Honor 400 Pro को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जो पिछले लाइनअप की तरह ही होगा।
  • बेस मॉडल Honor 400 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। यह Honor 300 के Snapdragon 7 Gen 3 SoC से अपग्रेड होगा।
  • Honor GT Pro को अलग से लॉन्च किया जाएगा लेकिन यह Honor GT स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन होगा। Honor GT को Honor 300 सीरीज के साथ दिसंबर में लॉन्च किया गया था।
  • टिपस्टर ने यह भी बताया कि Honor GT Pro को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावर मिलेगी। इसमें फ्लैट स्क्रीन होगी और एक “सुपर बड़ी” बैटरी होगी, हालांकि इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

Honor 400 series के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं

Honor 400 सीरीज में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है जिसमें Honor 400, Honor 400 Pro, और Honor 400 Ultra शामिल हो सकते हैं। पहले यह रिपोर्ट आई थी कि Honor 400 लाइनअप में 7,000mAh या उससे बड़ी बैटरी होगी। यह पिछले लाइनअप की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह बैटरी किस फोन में मिलेगी।

Honor 400 सीरीज में मेटल फ्रेम और बेहतर कैमरा सेटअप होने की भी संभावना है। जहां तक लॉन्च टाइमलाइन की बात है, तो Honor 400 सीरीज को इस साल मई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस बीच Honor 300 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च अभी बाकी है। Honor ने पहले Honor 200 और 200 Pro को भारत में लॉन्च किया था, इसलिए उम्मीद है कि इसके सक्सेसर भी यहां आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here