200MP कैमरा वाले फोन 22 मई को होंगे ग्लोबली लॉन्च, मिलेगी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

ऑनर ने अपनी नई 400 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स Honor 400 और Honor 400 Pro को लेकर कुछ दिनों पहले टीज़र शेयर किया था। अब ब्रांड ने एक नया टीज़र जारी कर लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह सीरीज़ उन यूज़र्स को टारगेट करेगी जो प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस चाहते हैं। फिलहाल मोबाइल ग्लोबली पेश किए जाएंगे जो अलग अलग तारीखों पर अलग अलग देशों में उपलब्ध होंगे। सीरीज लॉन्च डेट और इसमें शामिल ऑनर 400 और ऑनर 400 प्रो की लीक स्पेसिफिकेशन आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor 400 series की लॉन्च डिटेल्स

Honor 400 और Honor 400 Pro को 22 मई 2025 को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इवेंट के स्थान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह लॉन्च मलेशिया या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्केट में आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में ब्रांड इसके बारे में और जानकारी साझा कर सकता है।

Honor 400 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक्स के अनुसार, Honor 400 में 6.55 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। पावर के लिए 5,300mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Honor 400 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Honor 400 Pro में 6.7 इंच का 1080×2412 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस मौजूद रहेगी। इस डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑफर की जाएगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का OIS-सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा (डेप्थ सेंसर के साथ) दिया जा सकता है। बैटरी 5,300mAh की होगी, लेकिन इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Honor 400 series संभावित कीमत

लीक हुई प्राइसिंग डिटेल्स के मुताबिक, Honor 400 की यूरोप में कीमत लगभग €499 (करीब ₹45,000) और Honor 400 Pro की कीमत €799 (करीब ₹72,000) हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here