iPhone 17 Pro कॉन्सेप्ट रेंडर आए सामने, जानें आने वाले फोन में कैसा मिल सकता है लुक

Join Us icon
Highlights

  • iPhone 17 Pro के कॉन्सेप्ट रेंडर में पीछे की तरफ एक बड़ा कैमरा बार डिजाइन दिखाया गया है जो पिछले रेंडर से ज्यादा लंबा है।
  • iPhone 17 Pro के हल्के होने की उम्मीद है लेकिन बनाने का मटेरियल अभी तक स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple आगामी iPhone सीरीज में कुछ बड़े बदलाव कर रहा है, जो संभवतः iPhone 17 लाइनअप में मिल सकते हैं। लीक्स से पता चलता है कि प्राइमरी कैमरा सेंसर को रखने के लिए Google Pixel जैसे वाइजर के साथ एक नया बैक डिजाइन आ सकता है। वहीं, अब टिप्स्टर Jon Prosser (Front Page Tech) द्वारा शेयर किए गए iPhone 17 Pro के कॉन्सेप्ट रेंडर्स से डिजाइन की और डिटेल्स सामने आई हैं।

iPhone 17 Pro डिजाइन

  • जॉन प्रॉसर ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में बताया है कि iPhone 17 Pro में एक बड़ा कैमरा बार डिजाइन होगा, जो कि कॉन्सेप्ट रेंडर्स जैसा ही होगा, लेकिन यह थोड़ा लंबा होगा।
  • हालांकि, उन्होंने बताया कि बार के अंदर कैमरा लेंस लेआउट पिछले iPhone Pro मॉडल जैसा यानी त्रिकोणीय स्टाइल में ही रहेगा।

  • इसके विपरीत, पहले के रेंडर्स में कैमरा लेंस को क्षैतिज (horizontally) रूप से व्यवस्थित दिखाया गया था।
  • हालांकि, Jon Prosser के अनुसार, यह लेआउट संभव नहीं है, क्योंकि इसे लागू करने के लिए आंतरिक रूप से अधिक जगह की आवश्यकता होगी, जिससे Dynamic Island और अन्य कंपोनेंट्स को समायोजित करना मुश्किल हो जाएगा।
  • LED फ्लैश, माइक्रोफोन और LiDAR स्कैनर बार के दाईं ओर स्थित होंगे, जबकि ट्रिपल कैमरा सेंसर बाएं कोने में प्लेस किए जाएंगे।
Concept-render
iPhone 17 Pro concept vs iPhone 16 Pro
  • जॉन प्रॉसर बताते हैं कि iPhone 17 Pro के बैक पैनल में डुअल-टोन डिजाइन होगा, जहां बड़ा कैमरा बार बाकी फोन की तुलना में गहरे रंग का होगा।आगामी iPhones के हल्का (lighter) होने की बात कही जा रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें एल्युमिनियम (Aluminum) या टाइटेनियम (Titanium) बिल्ड होगी।

एक अलग लीक में, टिप्स्टर Majin Bu ने अपनी प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए कहा है कि iPhone 17 के एक डिजाइन वैरियंट में कैमरा लेआउट पिछले मॉडल्स की तुलना में बदला हुआ है।

iPhone 17 डिजाइन (लीक)

  • माजिन का कहना है कि स्टैंडर्ड iPhone 17 का कैमरा डिजाइन पहले सामने आए Air वर्जन की तुलना में चौड़ा होगा।

iPhone-17

  • कथित iPhone 17 Air की इमेज में सिंगल कैमरा सेंसर और बैक पैनल के टॉप पर गोल आयताकार (rounded rectangular) लेआउट दिखाया गया था।
  • बेस वर्जन में मुख्य (main) कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा की स्थितियां बदली गई हैं, और छोटा अल्ट्रा-वाइड कैमरा संभवतः Dynamic Island के कंपोनेंट्स के नीचे छिपा हुआ हो सकता है।

बताते चलें कि पिछले टाइमलाइन के अनुसार, iPhone 17 सीरीज इस साल सितंबर में लॉन्च हो सकती है। इसलिए आने वाले महीनों में श्रृंखला के बारे में और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here