Jio के इस प्लान में FREE मिल रहा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, जानें प्राइस और बेनिफिट्स की फुल डिटेल

Join Us icon

क्या आप जानते हैं कि Reliance Jio के पास केवल एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को JioHotstar का एक्सेस दिया जा रहा है। जी हां, इस प्लान की कीमत ₹949 है। हालांकि, यह कोई नया प्लान नहीं है, बल्कि पहले इसमें मिलने वाला Disney+ Hotstar का लाभ अब JioHotstar में बदल दिया गया है। जिन्हें जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि JioStar ने हाल ही में JioHotstar प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

यह एक नया मर्ज किया गया प्लेटफॉर्म है, जो JioCinema Premium और Disney+ Hotstar Premium के कंटेंट को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आया है। आइए आगे आपको Reliance Jio के इस एकमात्र JioHotstar बंडल्ड प्रीपेड प्लान के बारे में पूरी डिटेल जानकारी देते हैं। साथ ही आप इस लिंक पर क्लिक कर JioHotstar के प्लान की जानकारी ले सकते हैं।

Reliance Jio का ₹949 प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का ₹949 प्रीपेड प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को 2GB प्रतिदिन डाटा मिलता है। अन्य लाभों में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं। चूंकि यह 2GB डेली डाटा प्लान है, इसलिए यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा (जहां उपलब्ध हो)।

इसके अलावा, JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के शामिल है, जिससे यूज़र्स JioCinema Premium और Disney+ Hotstar Premium के कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।

ध्यान दें कि ₹949 प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाला JioHotstar सब्सक्रिप्शन 90 दिनों के लिए मान्य है और यह केवल मोबाइल सब्सक्रिप्शन है। JioHotstar के कुल तीन प्रकार के सब्सक्रिप्शन उपलब्ध हैं, जिनका शुरुआत में दिए गए लिंक पर मौजूद है।

साथ ही आपको बता दें कि Jio-Hotstar पर यूजर्स को 10 भारतीय भाषाओं में अलग-अलग जॉनर का कंटेंट मिलेगा, जिसमें मूवी, शो, एनिमे, डॉक्यूमेंट्री, लाइव स्पोर्ट्स और अन्य प्रोग्राम शामिल हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर इंटरनेशनल प्रीमियर्स भी उपलब्ध होंगे। जियो हॉटस्टार ने Disney, NBCUniversal Peacock, Warner Bros., Discovery HBO, और Paramount जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर इंटरनेशनल कंटेंट भी पेश किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here