Vivo T4x 5G का टीजर फ्लिपकार्ट पर आया सामने, कम बजट में मिलेंगी ये खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • वीवो टी4एक्स 5जी ब्रांड की टी-सीरीज का पहला मॉडल होगा।
  • फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अपग्रेड के साथ आ सकता है।
  • देश में इसके अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपने T-सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। आगामी डिवाइस की पुष्टि Vivo T4x 5G के रूप में की गई है। हाल ही में फोन के चिपसेट और लॉन्च टाइमलाइन लीक हुए थे। यह पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। ब्रांड के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर शेयर किए गए टीजर में T4x 5G की कुछ प्रमुख जानकारी भी सामने आई है।

Vivo T4x 5G इंडिया लॉन्च टीजर डिटेल्स

  • Vivo T4x 5G को बड़ी बैटरी के साथ आने के लिए टीज किया गया है।
  • हालांकि सटीक साइज का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इमेज के नीचे दिए गए डिस्क्लेमर में लिखा है कि ’20 फरवरी तक 15,000 रुपये की कीमत सीमा में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट के आधार पर 6,500mAh’।
  • इससे संकेत मिलता है कि डिवाइस में 6,000mAh से बड़ी बैटरी हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये रखी जा सकती है। पूर्व मॉडल Vivo T3x 5G 6,000mAh की बैटरी के साथ आया था। इसकी
    शुरुआती कीमत 13,499 रुपये थी।

  • स्मार्टफोन में AI फीचर्स भी होंगे।
  • टीजर से यह भी पुष्टि होती है कि T4x 5G फ्लिपकार्ट, वीवो की आधिकारिक साइट और आपके नजदीकी स्टोर से उपलब्ध होगा।
  • आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट अपनी माइक्रोसाइट पर डिवाइस के बारे में और जानकारी देगा।

Vivo T4x 5G की डिटेल्स (संभावित)

  • हालिया लीक के अनुसार, Vivo T4x 5G के मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन सटीक डेट अभी सामने नहीं आई है।
  • कहा जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 7300 SoC से लैस होगा, जिसका AnTuTu स्कोर 7,28,000 पॉइंट्स है। वहीं, T3x 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया था।
  • एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी डिवाइस में वाकई 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। जो इसके पूर्व मॉडल के मुकाबले एक अपग्रेड है।
  • डिवाइस में कैमरा आइलैंड के पास नोटिफिकेशन के लिए डायनामिक लाइट दी जा सकती है, जो पहले से ही Vivo Y58 में देखी गई है।
  • Vivo T4x 5G को Pronto Purple और Marine Blue कलर ऑप्शंस में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here