
Realme Neo 7 SE इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह Realme Neo 7 का एक किफायती विकल्प होगा जिसे पिछले साल दिसंबर में पहले Neo-ब्रांडेड मॉडल के रूप में पेश किया गया था। फोन के MediaTek Dimensity 8400-Max SoC के साथ आने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। इसके साथ ही नए पोस्टर में Neo 7 SE की प्राइस रेंज और एक अन्य टीजर में Realme Neo 7x को दर्शाया गया है। आइए, आगे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Neo 7 SE प्राइस रेंज
- कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट चेस जू ने पुष्टि की है कि Realme Neo 7 SE की कीमत चीन में CNY 2,000 (लगभग 23,900 रुपये) से कम होगी।

- इस कीमत की रेंज में आगामी Realme Neo फोन Redmi Turbo 4 को टक्कर देगा। जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,999 (लगभग ₹23,800) है।
- चेस जू के अनुसार, CNY 2,000 (लगभग ₹23,900) से कम कीमत को तय करने का निर्णय Realme Neo 7 को CNY 2,199 (लगभग ₹26,200) में लॉन्च करने के बाद मिले ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर लिया गया है।
- सटीक बैटरी क्षमता का खुलासा किए बिना दावा है कि Neo 7 SE इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। बता दें कि Neo 7 में 7,000mAh की बैटरी दी गई थी।
- Realme Neo 7 SE फोन के MediaTek Dimensity 8400-Max SoC के साथ आने की फिर से पुष्टि हो चुकी है।
- Realme Neo 7 SE का प्री-रिजर्व पेज अब आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है, जहां ग्राहक CNY 1,799 (लगभग ₹21,400) के एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें 4 साल की बैटरी वारंटी, 1 साल की वॉटर इनलेट वारंटी, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री Realme Buds Air 5 और अन्य ऑफर शामिल हैं।
TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme Neo 7 SE में 6.78-इंच का डिस्प्ले, 50MP+8MP का डुअल कैमरा सेटअप, 16MP का फ्रंट कैमरा, 6,850mAh की बैटरी (जिसे 7,000mAh के तौर पर बेचा जा सकता है), 5G नेटवर्क सपोर्ट और 24GB तक की रैम और 1TB स्टोरेज ऑप्शन होगा। 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
Realme GT Neo 6 SE जिसे पिछले साल अप्रैल में चीन में CNY 1,799 (करीब 21,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। भारत में Realme GT 6T के तौर पर रीब्रांड हुआ था। हालांकि Realme GT और Neo सीरीज अब अलग हो चुकी हैं, लेकिन संभावना है कि Realme Neo 7 SE को रीब्रांड किया जा सकता है।
Realme ने चीन में एक नए Realme Neo 7x के लॉन्च की भी जानकारी दी है।
Realme Neo 7x टीजर
- Realme Neo 7 SE के अलावा कंपनी ने Realme Neo 7x को भी टीज किया है।
- नाम के अनुसार, यह फोन Realme Neo 7 SE के थोड़े सस्ते विकल्प के रूप में आ सकता है। ब्रांड के Chase Xu ने पुष्टि की है कि Neo 7x की कीमत CNY 1,000 (लगभग Rs 12,000) से कम होगी।

- Realme वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट है, जहां आप घोषणा से पहले फोन को प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
- हालांकि हार्डवेयर की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह Realme RMX5071 है जो हाल ही में TENAA और 3C सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया था।
- माना जा रहा है कि फोन को कुछ बाजारों में Realme 14 5G (RMX5070)/Realme P3 5G के रूप में ग्लोबल लेवल पर पेश किया जाएगा।
- Realme Neo 7x को हाल ही में लॉन्च किए गए Snapdragon 6 Gen 4 SoC के साथ लाया जा सकता है।
Realme Neo 7x में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP + 2MP डुअल कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा, 5G सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5,860mAh की बैटरी (जिसे 6,000mAh सेल के तौर पर बेचा जा सकता है) और संभवतः Realme UI 6.0 दिया जा सकता है।
इस बात की संभावना है कि Realme Neo 7 SE और Neo 7x इस महीने के आखिर में एक ही मंच पर लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है। पिछले महीने हमने एक्सक्लूसिव तौर पर बताया था कि Realme Neo 7 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।









