
अफवाहें हैं कि इस साल के iPhone 17 लाइनअप में Apple डिजाइन में बड़ा बदलाव करने वाला है। लीक हुए रेंडर्स इशारा कर रहे हैं कि बैक पैनल पर Google Pixel जैसे हॉरिजॉन्टल कैमरा बार होगा। हाल ही में iPhone 17 Pro को कथित रूप से एक आयताकार आइलैंड के साथ दिखाया गया था। जो POCO फोंस से मिलता-जुलता है। कैमरा सेंसर की व्यवस्था बिना किसी बदलाव के थी। वही, अब, उसी सोर्स ने iPhone 17 Air के कथित फाइनल डिजाइन रेंडर्स शेयर किए हैं। यह लाइनअप में Plus मॉडल की जगह ले सकता है।
iPhone 17 Air का कथित डिजाइन (लीक)
- फ्रंट पेज टेक के जॉन प्रॉसर ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें आईफोन 17 एयर के डिजाइन, लीक और अफवाहों का खुलासा किया गया है।
- डिवाइस में एक उभरा हुआ पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देखा गया है जो Google की Pixel 9 सीरीज जैसा दिखता है।
- एक सिंगल कैमरा जिसे 48MP सेंसर कहा जाता है, लेफ्ट की ओर है जबकि राइट पर माइक्रोफोन और LED फ्लैश यूनिट है।
- वॉल्यूम रॉकर और एक्शन बटन लेफ्ट की ओर स्थित हैं जबकि पावर बटन राइट की ओर है। रेंडर में कैमरा कंट्रोल बटन का भी खुलासा हुआ है।
- रेंडर iPhone 17 Air की पतली बनावट को भी दिखाता है। अफवाहों के अनुसार, इसकी मोटाई 5.5mm हो सकती है, जो iPhone 6 के 6.9mm के रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक का सबसे पतला iPhone बन सकता है।
- YouTuber का कहना है कि यह डिवाइस फ्रंट पर Dynamic Island को बरकरार रखेगा और A19 चिपसेट से पावर्ड होगा।
- इस बीच टिपस्टर Digital Chat Station ने भी खुलासा किया है कि Air और Pro मॉडल्स के डिजाइन में अंतर होगा, जिसमें Pro मॉडल में एक बड़ा मैट्रिक्स डिजाइन होगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि प्रॉसर का Apple लीक और अफवाहों को लेकर मिला-जुला ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, पिछली लीक से संकेत मिलते हैं कि Apple वास्तव में iPhone 17 सीरीज में नया डिजाइन अपना सकता है।इस टेक कंपनी ने पिछले साल के नॉन-प्रो iPhone 16 मॉडल्स में वर्टिकल पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड को अपनाया था। पिछले दिसंबर में यह रिपोर्ट आई थी कि iPhone 17 Air ने Foxconn फैक्ट्री में NPU चरण में प्रवेश कर लिया है और यह बड़े पैमाने पर उत्पादन की ओर बढ़ रहा है। अफवाहें यह भी कहती हैं कि यह e-SIM टेक्नोलॉजी और इन-हाउस 5G चिपसेट के साथ आ सकता है।
कथित iPhone 17 Air को सितंबर में कंपनी के वार्षिक फॉल इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।









