जल्द आ सकता है Tecno Pova 6 5G फोन, गूगल प्ले कंसोल पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Tecno Pova 6 5G के मार्केटिंग नेम की पुष्टि गूगल प्ले कंसोल के जरिए की गई है।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन Android 14 OS और FHD+ डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • हैंडसेट के ब्लैक और वाइट रंग में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Tecno Pova 6 5G पर काम चल रहा है, जल्द ही इसके लॉन्च की उम्मीद है। हाल ही में कोलंबिया में फोन को टीज किया गया था। जिसमें डिजाइन और हार्डवेयर की जानकारी सामने आई थी। वहीं, घोषणा से पहले हैंडसेट अब गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर दिखाई दिया है। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

Tecno Pova 6 5G गूगल प्ले कंसोल डिटेल्स

  • गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मॉडल नंबर ‘Tecno KJ8s’ का पता चलता है और यह मार्केटिंग नेम Pova 6 5G की भी पुष्टि करता है।
  • यही मॉडल नंबर पहले Google Play-सपोर्ट डिवाइस लिस्ट में दिखाई दिया था।

Tecno-Pova-6-5G-Google-Play

  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि फोन में 8GB रैम होगी और यह एंड्रॉइड 14 ओएस पर चलेगा।
  • टेक्नो पोवा 6 5G में 2460 X 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला FHD+ डिस्प्ले होगा।
  • इसमें मीडियाटेक MT6833V/PNZA चिपसेट का जिक्र है, जो Dimensity 700 SoC की ओर इशारा करता है जिसे बाद में Dimensity 6020 के रूप में रीब्रांड किया गया था।

Tecno Pova 6 5G के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Tecno Pova 6 (KJ8s) को कथित तौर पर FCC और Bluetooth SIG प्लेटफार्म पर देखा गया था। इनसे बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिली है। फोन के बैक पैनल की एक तस्वीर है, जिसमें कैमरा सेंसर और LED फ्लैश रखने के लिए एक बड़ा चौकोर मॉड्यूल दिखाया गया है। फोन को वाइट रंग में देखा जा सकता है।

फोन के टीजर क्लिप को ब्रांड के कोलंबिया यूट्यूब हैंडल द्वारा शेयर किया गया था और ये कुछ प्रमुख हार्डवेयर डिटेल्स की पुष्टि करते हैं। Tecno Pova 6 में सेल्फी के लिए केंद्र में स्थित पंच-होल कटआउट है। इसमें एक बॉक्सी फ्रेम है, जिसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट की ओर स्थित हैं। वाइट रंग के अलावा, टीजर में एक ब्लैक रंग भी दिखाया गया है।

  • बैटरी और चार्जिंग: FCC सर्टिफिकेशन से पुष्टि होती है कि Tecno Pova 6 में 4,900mAh (रेटेड)/5,000mAh (सामान्य) क्षमता की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। जो टीजर वीडियो के जरिए भी सामने आई है।
  • मेमोरी: FCC लिस्टिंग से 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प की भी पुष्टि होती है।
  • कैमरा: Tecno Pova 6 के टीजर वीडियो में 108MP प्राइमरी कैमरा और 3x जूम सपोर्ट की पुष्टि हुई है।
  • डिस्प्ले: हालांकि स्क्रीन साइज की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और डायनामिक पोर्ट 2.0 की सुविधा होगी।
  • टीजर वीडियो में 8GB वर्चुअल रैम के लिए सपोर्ट दिखाया गया है।

Tecno Pova 6 5G की भारत में उपलब्धता की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। देश में Pova 6 लाइनअप में वर्तमान में Pova 6 Pro और Pova 6 Neo शामिल हैं। जिन्हें 19,999 रुपये और 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here