लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला मुड़ने वाला फोन, इसमें है 5600mAh बैटरी और 16GB रैम

Join Us icon

[highlights]

  • OPPO Find N5 सबसे बड़ी बैटरी वाला फोल्डेबल फोन (5600mAh) है।
  • OPPO Find N5 Snapdragon 8 Elite SoC वाला पहला डिवाइस है।
  • यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन (8.93mm बंद और 4.21mm खुलने पर) है।

[/highlights]

OPPO ने आखिरकार अपने चौथे जनरेशन के बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन, Find N5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह Find N3 का अपग्रेडेड वर्जन है और कई महत्वपूर्ण सुधारों के साथ आता है। OPPO Find N5 न केवल सबसे पतला फोल्डेबल फोन बन गया है, बल्कि यह कई नई तकनीकों से लैस है। इतना ही नहीं OPPO Find N5 सबसे बड़ी बैटरी वाला फोल्डेबल फोन (5600mAh) है। आइए आगे आपको इस फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

OPPO Find N5 की कीमत और सेल डिटेल (ग्लोबल मार्केट)

  • OPPO Find N5 Misty White और Cosmic Black कलर में उपलब्ध होगा, जबकि Dusk Purple केवल चीन में मिलेगा। यह फोन 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है।
  • वहीं, इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर कल से शुरू है और इसकी सेल 28 फरवरी 2025 से शुरु होगी। हालांकि, अभी भारत में इस डिवाइस के लॉन्च की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
फोनवेरिएंटकीमत
OPPO Find N516GB + 512GBSGD 2,499 (लगभग 1,61,770 रुपये)

 

OPPO Find N5 का डिजाइन

यह डिवाइस अपने पुराने मॉडल के समान डिजाइन को बरकरार रखता है, जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर दिया गया है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन में एम्बेड किया गया है और अलर्ट स्लाइडर बाईं किनारे पर मौजूद है। Find N5 को IPX6/IPX8/IPX9 सर्टिफिकेशन प्राप्त है, जिससे यह हाई-प्रेशर वॉटर-जेट्स को भी सहन कर सकता है।

OPPO Find N5 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: OPPO Find N5 में 6.62-इंच FHD+ इंटरनल स्क्रीन और 8.12-इंच 2K एक्सटर्नल डिस्प्ले है। दोनों ही AMOLED पैनल हैं, जो 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा, स्क्रीन स्टाइलस पेन को भी सपोर्ट करती है।

OPPO Find N5

  • डायमेंशन्स: दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होने का खिताब हासिल करने वाला OPPO Find N5 बंद होने पर 8.93mm और खुलने पर 4.21mm मोटा होता है।
  • कैमरा: इस फोल्डेबल फोन में Hasselblad-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-700 मुख्य सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, और 50MP पेरिस्कोप लेंस शामिल है, जो 6x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इंटरनल और एक्सटर्नल स्क्रीन दोनों पर 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
  • प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसे 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • बैटरी: Find N5 में 5,600mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 के साथ आता है और इसमें कई AI फीचर्स मौजूद हैं। यह डिवाइस चार OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच प्राप्त करने के लिए योग्य है। इसके अलावा, यह O+ Connect के साथ आता है, जो इसे Mac और iPhones से आसानी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है।

OPPO Find N5 में क्या नया है?

  • पतला डिजाइन: Find N5, Find N3 (11.7mm) से पतला होकर 8.93mm (बंद) और 4.21mm (खुला) हो गया है।
  • बेहतर हिंज टेक्नोलॉजी: नया टाइटेनियम फ्लेक्सिकॉन हिंग कम क्रिज़ (crease) के साथ अधिक मजबूती देता है।
  • पहली बार इतनी बड़ी बैटरी: 5600mAh की बैटरी वाला पहला फोल्डेबल फोन।
  • बेहतर डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंस: अब IPX9 रेटिंग, जो हाई-प्रेशर वॉटर-जेट्स को भी झेल सकती है।
  • कैमरा में डाउनग्रेड: अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप लेंस कमजोर हुए हैं, और सेल्फी कैमरे को 20MP → 8MP और 32MP → 8MP कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here