फ्लैगशिप फोन OPPO Find X8 Ultra की लाइव इमेज हुई लीक, देखें कैसा है डिजाइन

Join Us icon
Highlights

  • ओप्पो फाइंड एक्स8 अल्ट्रा और एक्स8 मिनी के चीन में मार्च या अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • फाइंड एक्स8 मिनी को एक्स8 और एक्स8 प्रो की तुलना में पतला बताया जा रहा है।
  • फाइंड एक्स8 अल्ट्रा पहला अल्ट्रा-ब्रांडेड फोन होगा जिसमें स्ट्रैट स्क्रीन होगी।

OPPO Find N5 फोल्डेबल के लॉन्च के बाद कंपनी का ध्यान आगामी Find X8 सीरीज पर है। इस सीरीज में Find X8 Ultra, Find X8 Mini और Find X8s शामिल होने की उम्मीद है। लीक्स और अफवाहों ने पहले ही Ultra और Mini मॉडल्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने ला दी हैं। वहीं, अब Oppo Find X8 Ultra की कथित लाइव इमेज सामने आई हैं, जबकि Find X8 Mini की थिकनेस को लेकर भी जानकारी लीक हुई है। जिसके बारे में डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

OPPO Find X8 Ultra की डिटेल्स (लीक)

  • कथित लीक हुई हैंड्स-ऑन इमेज के अनुसार, OPPO Find X8 Ultra में एक बड़ा ओवल-शेप कैमरा आईलैंड देखा गया है।
  • यह सिल्वर रिंग से घिरा हुआ है और कैमरा सेंसर का लेआउट पिछले Find X7 Ultra की तुलना में बदलाव के साथ दिख रहा है। LED फ्लैश यूनिट कैमरा मॉड्यूल के बाहर, टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित है।
  • फ्रंट में Find X8 Ultra में एक फ्लैट डिस्प्ले है, जिसमें सेंटर-अलाइन्ड पंच-होल कटआउट दिया गया है। यह Find X सीरीज का पहला डिवाइस होगा जो कर्व्ड स्क्रीन को छोड़ देगा, जैसा कि पहले की अफवाहों में दावा किया गया था।
  • OPPO की Find सीरीज़ के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यीबाओ ने Weibo पर शेयर किया है कि Find X8 Ultra में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी क्षमता होगी। यह डिवाइस सटीक कलर रिप्रोडक्शन और बेहतर लाइट इंटेक के साथ शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करेगा।

OPPO Find X8 Mini की थिकनेस (लीक)

  • OPPO Find X8 Mini को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि इसकी मोटाई 7 से शुरू हो सकती है।
  • इसका मतलब है कि यह 7mm से 7.99mm के बीच हो सकती है। वहीं, Find X8 के स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स की मोटाई क्रमशः 7.9mm और 8.2mm रखी जा सकती है।
  • Find X8 Mini को एक कॉम्पैक्ट फोन के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है, जो Vivo X200 Pro Mini को टक्कर देगा, जिसकी मोटाई भी 8.2mm है।

लीक्स के अनुसार, OPPO Find X8 Mini में 6.3-इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में तीन 50MP कैमरे हो सकते हैं जिनमें एक पेरिस्कोप लेंस भी शामिल किया जा सकता है। यह 5,600mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Dimensity 9400 चिपसेट दिया जा सकता है। दूसरी ओर, Find X8 Ultra में Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसमें 5,475mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।

यह देखना बाकी है कि OPPO Find X8 Ultra और Find X8 Mini को भारत सहित ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here