जल्द लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A06s 5G फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले हफ्ते सस्ती कीमत में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 5G को भारत में लॉन्च किया हैं। वहीं, अब ब्रांड द्वारा इसी फोन को नाम बदलकर ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल एक नया डिवाइस समान मॉडल नंबर और Samsung Galaxy A06s 5G नाम के साथ IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि कंपनी A06 के नाम में बदलाव कर फोन को अन्य मार्केट में उतार सकती है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A06s 5G आईएमडीए लिस्टिंग

  • टेक आउटलुक ने सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A066B/DB को देखा है।
  • यह डिवाइस Galaxy A06 5G की जगह Galaxy A06s 5G नाम से स्पॉट हुआ है।
  • इससे पता चलता है कि Samsung Galaxy A06 5G को सिंगापुर में Galaxy A06s 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
  • उम्मीद है कि ब्रांड केवल नाम में बदलाव कर सकता है। जबकि फोन के स्पेसिफिकेशंस A06 जैसे हे रखे जा सकते हैं।
  • लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A06s 5G ब्लूटूथ और UWB वाला 5G डिवाइस है।
  • फिलहाल लिस्टिंग में इतनी ही डिटेल्स सामने आई हैं, लेकिन आने वाले दिनों में हमें Galaxy A06s 5G से जुड़े और अपडेट मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशंस

आगामी A06s 5G मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस A06 5G की तरह ही रह सकते हैं इसलिए हम आगे आपको इसके फीचर्स बता रहे हैं।

  • डिस्प्ले: डिवाइस में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 20:9 एस्पेक्ट रेशियो है। इसमें HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6300 (MTK D6300) प्रोसेसर दिया गया है, जो एक मिड-रेंज 5G चिपसेट है। यह 6nm प्रोसेस पर बना है।
  • स्टोरेज और रैम: यह स्मार्टफोन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज शामिल हैं।
  • कैमरा: स्मार्टफोन में डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 के साथ One UI 7 पर चलता है।
  • अन्य: यह स्मार्टफोन 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault फीचर है।


Samsung Galaxy A06 5G Price
Rs. 12,950
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here