10 मोबाइल होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च! देखें किस रेंज में आएंगे ये नए 5G Phone

Join Us icon

मार्च का महीना शुरू हो गया है जो मोबाइल मार्केट के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। पहले सप्ताह में भी स्मार्टफोंस का अंबार लगने वाला है तथा त​करीबन 10 नए मोबाइल फोन भारत में पेश होने जा रहे हैं। 1 मार्च से 8 मार्च के बीच इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन के नाम, लॉन्च डेट, प्राइस रेंज तथा एक्सपेक्टेड फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

इस सप्ताह लॉन्च होने वाले फोन

Samsung Galaxy A56 5G

लॉन्च डेट – 2 मार्च
प्राइस – 41,999 (अनुमानित)

मार्च के पहले सप्ताह की शुरुआत सैमसंग करने वाली है। कंपनी की ए सीरीज के तहत गैलेक्सी ए56 5जी फोन आ रहा है जो अपर बजट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 40 हजार से 50 हजार के बीच मिल सकती है। यह मोबाइल 12GB RAM और Exynos 1580 प्रोसेसर पर पेश हो सकता है जिसमें Dynamic AMOLED डिस्प्ले, 45W फास्ट चार्जिंग और 5,000mah battery दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 12MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप तथा 12MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Samsung teases two new A-series 5G phones, Galaxy A36 and Galaxy A56 may be launched soon

Samsung Galaxy A36 5G

लॉन्च डेट – 2 मार्च
प्राइस – 32,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसे Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसे साथ 12GB RAM दी जा सकती है। इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.64-इंच डिस्प्ले, 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के इस सैमसंग फोन में भी 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A26 5G

लॉन्च डेट – 2 मार्च
प्राइस – 21,999 (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी ए26 मिड बजट 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 22 हजार रुपये से शुरु होकर 25 हजार रुपये से ऊपर जा सकती है। यह मोबाइल सैमसंग के ही Exynos 1380 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा तथा 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी और 25वॉट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।

Xiaomi 15

लॉन्च डेट – 2 मार्च
प्राइस – 51,999 (अनुमानित)

एक और सैमसंग तीन फोन ला रहा है वहीं शाओमी भी दो फ्लैगशिप मोबाइल्स के साथ तैयार है। 50 हजार रुपये तक की रेंज का शाओमी 15 2 मार्च को भारत में लॉन्च होगा जिसमें 16GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में 6.36-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन चीन में पहले से उपलब्ध है जिसमें 32MP Selfie कैमरा तथा 50MP+50MP+50MP ट्रिपल बैक कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,400mAh Battery के साथ 90W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

Xiaomi 15 Ultra

लॉन्च डेट – 2 मार्च
प्राइस – 79,999 (अनुमानित)

शाओमी 15 अल्ट्रा भी 2 मार्च को भारत में अनाउंस होगा जो क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लाया जा सकता है। इस फोन में 6.8-इंच 2के LTPO AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 50MP LYT900 + 200MP Periscope + 50MP IMX858 Telephoto + 50MP Ultra-Wide लेंस दिया जा सकता है तथा फ्रंट पर 32MP Selfie सेंसर मिल सकता है। शाओमी 15 अल्ट्रा 5जी फोन में पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी के साथ 90वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग + 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

POCO M7 5G

लॉन्च डेट – 3 मार्च
प्राइस – 9,999 (अनुमानित)

पोको एम7 5जी फोन 3 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा जिसे 10 हजार रुपये से कम में बेचा जा सकता है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर लाया जाएगा तथा यही चिपसेट जनवरी में लॉन्च हुए Redmi 14C 5G फोन में मिला था। POCO M7 5G 6GB RAM पर काम करेगा। इस सस्ते 5जी फोन में 6.88 इंच HD+ 120Hz डिसप्ले, 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा तथा 5160mAh Battery मिलेगी।

nothing-phone-3a-pro-design-flipkart-microsite

Nothing Phone (3a)

लॉन्च डेट – 4 मार्च
प्राइस – 23,999 (अनुमानित)

नथिंग फोन (3ए) 4 मार्च को भारत में अनाउंस होगा तथा इसकी कीमत 20 हजार से 25 हजार रुपये के बीच रहने की आशा है। यह मोबाइल 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोेसेसर पर लॉन्च हो सकता है। इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Nothing Phone (3a) Pro

लॉन्च डेट – 4 मार्च
प्राइस – 28,999 (अनुमानित)

नथिंग फोन (3ए) प्रो भी 4 मार्च को साथ में लॉन्च होगा और इसका स्टार्टिंग सेलिंग प्राइस 30 हजार रुपये से कम रखा जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस नथिंग मोबाइल में iPhone जैसा Action button मिलेगा। इस मोबाइल में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें periscope telephoto सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है तथा फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Vivo T4x 5G

लॉन्च डेट – 5 मार्च
प्राइस – 13,499 (अनुमानित)

इस सप्ताह 5 मार्च को वीवो टी4एक्स 5जी इंडिया में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। यह मोबाइल Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है तथा इसके टॉप वेरिएंट में 8GB RAM मिल सकती है। चर्चा है कि इस सस्ते 5जी फोन में पावरफुल 6,500mAh battery मिलेगी जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद रहेगा। यह विवो 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.68-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Tecno Camon 40 Premier

लॉन्च डेट – 4 मार्च (MWC 2025)
प्राइस – 39,999 (अनुमानित)

ऊपर बताए गए फोंस के अलावा मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से टेक्नो कैमोन 40 सीरीज पेश होगी जिसे इसी तरह भारत में भी पेश किया जा सकता है। सीरीज का टॉप मॉडल Camon 40 Premier MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74-इंच की AMOLED कर्व्ड ऐज़ डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP ओआईएस + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP टेलीफोटो रियर कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Tecno Camon 40 और 40 Pro

लॉन्च डेट – 4 मार्च (MWC 2025)
प्राइस – 18,999 (अनुमानित)

टेक्नो कैमोन 40 और कैमोन 40 प्रो भी 4 मार्च को ऑफिशियल होंगे। लीक्स के अनुसार Tecno Camon 40 Pro को MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर लाया जा सकता है जिसमें 12GB RAM मिलने की उम्मीद है। कैमोन 40 में भी 12जीबी रैम दी जा सकती है। इन दोनों में 6.74-इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इनमें 50 मेगापिक्सल ओआईएस + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here