
Realme की मिड-रेंज परफॉर्मेंस-फोकस्ड P सीरीज में जल्द ही एक और नया स्मार्टफोन भारत में शामिल होने वाला है, क्योंकि हमने BIS पर एक नए डिवाइस को स्पॉट किया है। यह Realme P3 Ultra नाम से भारत में लॉन्च जल्द ही आ सकता है। इस डिवाइस का संभावित मॉडल नंबर भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
Realme P3 Ultra बीआईएस लिस्टिंग
- मॉडल नंबर RMX5030 वाला एक Realme फोन BIS वेबसाइट पर देखा गया है।

- हमारे पिछले एक्सक्लूसिव के अनुसार, यह मॉडल नंबर आगामी Realme P3 Ultra का है।
- लिस्टिंग के जरिए Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशन या अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
Realme P3 Ultra के बारे में अब तक हम जो जानते हैं
- Realme P3 Ultra, Realme P3x और Realme P3 Pro के बाद Realme की P3 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा।
- हमारी पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Realme P3 Ultra में ग्लॉसी बैक पैनल होगा और यह कम से कम ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
- Realme P3 Ultra में 12GB तक की रैम मिलने की उम्मीद है, जबकि यह स्मार्टफोन 256GB तक की ऑन-डिवाइस स्टोरेज भी प्रदान कर सकता है।
- Realme P3 Ultra, P3x और P3 Pro के अलावा, इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन Realme P3 भी शामिल हो सकता है, जिसका मॉडल नंबर RMX5070 हो सकता है।
- Realme P3 सीरीज को इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें P3x और P3 Pro को एक ही दिन लॉन्च हुए थे।
- Realme P3x की भारत में शुरुआती कीमत ₹13,999 है (बेस वैरियंट: 6GB+128GB)। वहीं, Realme P3 Pro की शुरुआती कीमत ₹23,999 (बेस वैरियंट : 8GB+128GB) से शुरू होती है।
- Realme P3 Ultra की कीमत Realme P3 Pro से अधिक हो सकती है, क्योंकि नॉमेनक्लेचर के अनुसार यह एक हाई-एंड मॉडल होगा। इसलिए, इसकी कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।
अभी तक बताई गई डिटेल्स के अलावा Realme P3 Ultra के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है।












