MWC 2025: इंटरचेंजेबल कैमरा लेंस के साथ Realme ‘Ultra’ कॉन्सेप्ट फोन हुआ पेश

Join Us icon
Highlights

  • Realme ‘Ultra’ कॉन्सेप्ट फोन अभी बड़े पैमाने पर उत्पादन में नहीं गया है।
  • Realme Ultra कॉन्सेप्ट फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर चलता है।
  • यह फोन एक विशेष माउंट का उपयोग करके 10x ऑप्टिकल जूम तक कैप्चर कर सकता है।

Realme ‘Ultra’ फोन को सोमवार को MWC 2025 में प्रदर्शित किया गया है। यह कंपनी का एक प्रोटोटाइप फोन है, जो इंटरचेंजेबल लेंस सेटअप के साथ आता है। Realme ने इसके डिजाइन को टीज किया था और कुछ कैमरा फीचर्स की पुष्टि भी की थी, जैसे कि कस्टम Sony 1-इंच सेंसर, HyperImage+ इंजन और 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो जूम क्षमता अदि। आइए, आगे इसके बारे भी विस्तार से जानते हैं।

इंटरचेंजेबल लेंस वाला Realme Ultra फोन

  • रियलमी ने खुलासा किया कि उसके रियलमी अल्ट्रा फोन में मॉड्यूलर कैमरा सिस्टम के लिए Leica M माउंट है। ब्रांड ने इसे दो लेंसों के साथ प्रदर्शित किया: एक 73mm (लगभग 3x जूम) पोर्ट्रेट लेंस और एक 234mm (लगभग 10x ज़ूम) टेलीफोटो लेंस है।
  • फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें एक प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड स्नैपर और एक रेक्टेंगुलर 1-इंच टाइप डायरेक्ट लाइट CMOS सेंसर (इंटरचेंजेबल लेंस के लिए) है।

  • Realme का दावा है कि इंटरचेंजेबल लेंस “मोबाइल इमेजिंग की सीमा को आगे बढ़ा सकते हैं”। यह Realme के HyperImage+ इमेज एल्गोरिदम और DSLR ऑप्टिक्स की मदद से संभव हो सकता है।
  • इंटरचेंजेबल लेंस के साथ, फोन लंबी दूरी तक जूम कर सकेगा और DSLR जैसी स्पष्टता और डेप्थ ऑफ फील्ड बनाए रखेगा।
  • Realme ने 1-इंच सेंसर को ग्लास से प्रोटेक्ट किया है। यह लेंस कैप की अनुपस्थिति में डस्ट पार्टिकल्स से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब हम स्वैपेबल लेंस वाले फोन को देख रहे हैं। Xiaomi 12S Ultra Concept Edition में भी ऐसा सेटअप था। अन्य ब्रांड्स जैसे Sony और Moment ने भी डिटेचेबल लेंस वाले फोन बनाए हैं।

Realme Ultra फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है, जो 2023 का फ्लैगशिप चिपसेट है। हालांकि, यह अभी एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है और मास प्रोडक्शन में जाना बाकी है। अगर हमें यह डिवाइस मिलता है, तो हम इसकी फोटो क्वालिटी और एर्गोनॉमिक्स का टेस्ट करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here