
Vivo Y300 सीरीज में कई मॉडल शामिल हैं। Y300 5G भारत और चीन दोनों में उपलब्ध है, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन अलग-अलग हैं। भारत में Y300 Plus मॉडल है, जबकि चीन में Y300 Pro वैरियंट मिलता है। ये चारों फोन साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किए गए थे। अब, रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी ब्रांड इस लाइनअप में पांचवें मॉडल पर काम कर रहा है। यह Vivo Y300i नाम से आ सकता है। इसे China Telecom की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके प्रमुख स्पेक्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है।
Vivo Y300i स्पेसिफिकेशंस (चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग)
- Vivo Y300i को चीन टेलीकॉम वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2444A के साथ लिस्ट किया गया है।
- स्मार्टफोन में 6.68 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा जो अपने पिछले मॉडल के FHD+ रिजॉल्यूशन से डाउनग्रेड किया गया लगता है। नीचे की तरफ मोटे बेजेल्स हैं।
- डिजाइन के लिहाज से डिवाइस एक फ्लैट फ्रेम के साथ दिखाई देता है जिसमें पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और दो सेंसर वाले उभरे हुए गोलाकार कैमरा मॉड्यूल हैं।
- आने वाले फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, सेकेंडरी लेंस और 5MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर होने की बात कही गई है।

- Vivo Y300i को SM4450 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है जो कि स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 है। यह Y200i जैसा ही है।
- यह तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगा।
- फोन में 6,500mAh की बैटरी यूनिट होगी जो पिछले साल के मॉडल को पावर देने वाले 6,000mAh से अपग्रेड की गई है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
- डेटाबेस लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y300i के बेस 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 1,499 (~ $ 205) से शुरू होने की बात कही गई है। 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिग्रेशन की कीमत क्रमशः CNY 1,699 (~ $ 235) और CNY 1,799 (~ $ 245) होने की उम्मीद है।
- वीवो वाई300आई इंक जेड ब्लैक, राइम ब्लू और टाइटेनियम रंगों में आएगा।
Vivo Y200i भारत में लॉन्च नहीं हुआ था, इसलिए संभावना कम है कि Y300i भी देश में आएगा।









