
कम कीमत में बड़ी बैटरी वाला मोबाइल लाते हुए वीवो ने आज भारत में नया Vivo T4x 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी ताकत फोन में मौजूद 6,500mAh Battery है। 8GB RAM, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा से लैस इस विवो 5जी फोन का प्राइस 13,999 रुपये शुरू होता है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo T4x 5G प्राइस
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹13,999
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹14,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹16,999
वीवो टी4एक्स 5जी फोन को इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के 6जीबी रैम वेरिएंट को 128जीबी स्टोरेज के साथ केवल 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Vivo T4x 5G फोन का 8जीबी रैम मॉडल 128जीबी मेमोरी के साथ 14,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

शुरुआती सेल में कंपनी फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी देगी जिसके फोन इस वीवो 5जी फोन का स्टार्टिंग प्राइस 12,999 रुपये पड़ेगा। इस मोबाइल की सेल 12 मार्च से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी जहां इसे Marine Blue और Proton Purple कलर में पाया जा सकेगा।
Vivo T4x 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 7300
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Dual Rear camera
- 8MP HD Selfie Camera
- 44W 6,500mAh Battery
प्रोसेसिंग
वीवो टी4एक्स 5जी फोन को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है। इस 8-कोर सीपीयू में मौजूद चार कोर 2.0GHz क्लॉक स्पीड पर तथा बाकी चार कोर 2.5GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखते हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 6,85,052 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
डिस्प्ले
Vivo T4x 5G फोन में 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस वीवो 5जी फोन की डिस्प्ले पर 1050nits ब्राइटनेस, 393ppi और 16.7मिलियन कलर सपोर्ट प्राप्त होता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी4एक्स 5जी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल AI सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.05 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए नए विवो 5जी फोन टी4एक्स में तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 14 घंटे, 11 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में फोन को 67 मिनट में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज कर दिखाया है।
अन्य फीचर्स
वीवो टी4एक्स 5जी फोन में 8 5G Bands दिए गए हैं जो Jio व Airtel नेटवर्क पर बढिया काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और OTG के साथ WiFi 6 सपोर्ट दिया गया है। इसमें IR Blaster भी मौजूद है जिससे फोन किसी टीवी रिमोट की तरह काम कर सकता है। वहीं मोबाइल को पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।










