
रियलमी ने फरवरी महीने में भारत में अपना मिडरेंज 5जी फोन realme P3 Pro लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 12GB RAM, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर सहित Quad Curved डिस्प्ले और 6,000mAh Battery की ताकत से लैस है। मार्केट में आने से महीनेभर के भीतर ही कंपनी अपने इस 5जी मोबाइल को 2 हजार रुपये की छूट के साथ बेच रही है। रियलमी 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर और इसकी स्पेसिफिकेशन्स डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
फोन ऑफर
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 2 हजार रुपये सस्ता बेचा जा रहा है। कंपनी की ओर से मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। मजे की बात है कि यह ऑफर देने वाले बैंक की लिस्ट भी लंबी है। HDFC, SBI, ICICI, Axis, PNB, BOB, DBS, IDFC, J&K, HSBC, Federal bank और One Card के ग्राहकों को यह रियलमी 5जी फोन पर डिस्काउंट मिलेगा।
| realme P3 Pro 5G | लॉन्च प्राइस | ऑफर | सेलिंग प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹23,999 | ₹2,000 | ₹21,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹24,999 | ₹2,000 | ₹22,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹26,999 | ₹2,000 | ₹24,999 |
realme P3 Pro 5G फोन पर 2,000 रुपये की छूट ऑफलाइन मार्केट में दी जा रही है जिसका फायदा रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान पर उठाया जा सकेगा। यह रियलमी का 5जी मोबाइल Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में परचेज किया जा सकता है।

realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.83″ 1.5K Quad Curved Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Back Camera
- 16MP Front Camera
- 6,000mAh Battery
- 80W Ultra Charging
डिजाइन
रियलमी पी3 प्रो को सेग्मेंट का पहला Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन कहा गया है जो अंधेरे में चमकता है। यह रंग बदलने वाला 5जी फोन है जिसमें कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इस रियलमी 5जी फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल डिजाइन तथा IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफिकेशन मिलता है जो मोबाइल को पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
स्क्रीन
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले दी गई है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1500nits आउटपुट प्रदान करता है। फोन को wet touch टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन Android 15 पर लाया गया है। इस फोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5जी फोन 8,34,739 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं मोबाइल गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए इसमें 6050mm2 vapour chamber दिया गया है जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है
मेमोरी
यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम व 12जीबी रैम मॉडल्स में उपलब्ध। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत प्रदान करती है। यह रियलमी 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है जिसे 128जीबी व 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे Sony IMX896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।
बैटरी
realme P3 Pro 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।










