
वीवो ने ग्लोबल बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y29s 5G को लॉन्च कर दिया है। इसमें ग्राहकों को एसजीएस मिलिट्री ग्रेड शौक रेजिस्टेंस तकनीक, आईपी64 रेटिंग, 5,500mAh बैटरी, 6GB वर्चुअल+8जीबी रैम, 2टीबी तक एक्सपेंडेबल सपोर्ट, 6.74 इंच स्क्रीन जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, आपको सभी खूबियां और कीमत से जुड़ी डिटेल्स बताते हैं।
Vivo Y29s 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
Vivo Y29s 5G स्मार्टफोन में 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रीन स्मूद लगती है। इसमें 260 PPI पिक्सल डेंसिटी, 70% NTSC कलर गमट और 570 निट्स (HBM वैल्यू) ब्राइटनेस दी गई है, यानी इसमें आपको ब्राइट और क्लियर विजुअल क्वालिटी मिलेगी।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जो ऑक्टा-कोर (6nm, 2.4 GHz) आर्किटेक्चर पर आधारित है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 आधारित Funtouch OS 15 कस्टम स्किन पर रन करता है।
स्टोरेज और मेमोरी
Vivo Y29s 5G में 8GB LPDDR4X रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है। यह स्मार्टफोन 256GB eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 2TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद है, जिससे स्टोरेज क्षमता को और बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y29s 5G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP (f/1.8) अपर्चर के साथ आता है, जो हाई-क्वालिटी इमेज कैप्चर करता है। दूसरा कैमरा 0.08MP (f/3.0) अपर्चर वाला है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP (f/2.2) फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा मोड्स में फोटो, नाइट, पोर्ट्रेट, वीडियो, लाइव फोटो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, प्रो, पैनो और डॉक्यूमेंट शामिल हैं। इसके अलावा, यह AI इरेजर, AI फोटो एनहांस, और AI डॉक्यूमेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo Y29s 5G में 5500mAh (टिपिकल वैल्यू) की Li-ion बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह डिवाइस 21 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 24 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है। दावा किया गया है कि 1600 चार्जिंग साइकल्स के बाद भी यह 80% बैटरी हेल्थ बनाए रखेगा।
अन्य
Vivo Y29s 5G में 5G/4G/3G/2G नेटवर्क कनेक्टिविटी, 2 नैनो सिम + 1 माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 2.4 GHz और 5 GHz डुअल-बैंड सपोर्ट वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, USB 2.0 (टाइप-C) और OTG सपोर्ट है। यह NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, और QZSS तकनीक से लैस है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर और जायरोस्कोप जैसे कई सेंसर हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP64 रेटिंग दी गई है। यही नहीं फोन को SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।
वजन और डायमेंशन
Vivo Y29s 5G डिवाइस की मोटाई 8.19 मिमी और वजन 199 ग्राम है।

Vivo Y29s 5G के कलर्स और कीमत
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Vivo Y29s 5G स्मार्टफोन जेड ग्रीन और टाइटेनियम गोल्ड जैसे दो रंगों में आता है। वहीं, अभी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला है। उम्मीद है कि ब्रांड जल्द इसकी जानकारी शेयर करेगा।









