OnePlus का आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर अब होगा iPhone जैसा कस्टमाइजेबल बटन! जानें वजह

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus का कहना है कि अलर्ट स्लाइडर का हार्डवेयर केवल साउंड प्रोफाइल बदलने के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इस बदलाव से ब्रांड को आंतरिक रूप से स्पेस का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी।
  • नया बटन हाल ही में लॉन्च हुए iPhones में मौजूद एक्शन बटन के जैसा हो सकता है।

OnePlus ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि वह आने वाले डिवाइसों में अपने आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर को एक नए फंक्शनल बटन से बदलने जा रहा है। यह हाल ही में आई उन रिपोर्ट्स के अनुरूप है, जिनमें कहा गया था कि कंपनी iPhone जैसे एक्शन बटन को पेश करेगी। इस बदलाव का मकसद नए बटन में अधिक फंक्शन जोड़ना है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

बंद हो जाएगा वनप्लस का अलर्ट स्लाइडर

  • OnePlus के CEO पीट लाउ ने एक कम्युनिटी पोस्ट में कहा कि भले ही अलर्ट स्लाइडर आइकॉनिक है, लेकिन इसका हार्डवेयर सिर्फ साउंड प्रोफाइल बदलने के लिए बहुत बड़ा है।
  • कंपनी के अनुसार, पिछले तीन सालों से आंतरिक चर्चा चल रही थी कि अलर्ट स्लाइडर को और कैसे बेहतर बनाया जाए।
  • बताया गया है कि अलर्ट स्लाइडर एक हार्डवेयर स्विच है और इसका फंक्शन हमेशा उसकी फिजिकल पोजीशन पर निर्भर करता है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे न तो रीप्रोग्राम किया जा सकता है और न ही कस्टमाइज किया जा सकता है।
  • यही कारण था कि ब्रांड ने इसे पूरी तरह से दोबारा डिजाइन करने का फैसला किया है और इसका परिणाम एक नया अधिक स्मार्ट और कस्टमाइजेबल बटन है।
  • नए बटन के बारे में बात करते हुए कम्युनिटी पोस्ट में कहा गया कि आज के स्मार्टफोन “इंटेलिजेंट कंपैनियन” बन गए हैं, जो अधिक पर्सनलाइज़्ड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यह इशारा करता है कि नया कस्टमाजेबल बटन AI और अन्य स्मार्ट फंक्शन्स को ट्रिगर कर सकता है।
  • नया बटन यूजर की आदतों और उपयोग पैटर्न के अनुसार एडॉप्ट करेगा।
  • पीट लाउ का कहना है कि इस बदलाव से कंपनी को डिवाइस के अंदर बेहतर तरीके से स्पेस का उपयोग करने, नए लेआउट्स को एक्सप्लोर करने और स्ट्रक्चरल इंप्रूवमेंट करने का मौका मिलेगा।
  • हालांकि अभी इस बटन के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं, लेकिन पुष्टि हुई है की है कि यह बिना फोन को जगाए ही साउंड प्रोफाइल बदलने में सक्षम होगा।
  • इस तरह, OnePlus अलर्ट स्लाइडर की कार्यक्षमता को बनाए रखेगा।
  • जैसे iPhone के प्रीमियम मॉडल्स में “Action Button” मिलता है, वैसे ही OnePlus का नया बटन भी कुछ विशेष कार्य करने में सक्षम होगा।

कंपनी ने यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया है कि नया कस्टमाइजेबल बटन कब लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here