[Exclusive] Vivo V50 Lite 4G के ग्लोबल मॉडल की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन आया सामने

Join Us icon
Highlights

  • Vivo V50 Lite 4G के रेंडर्स दो रंग विकल्प दिखाते हैं।
  • फोन के स्पेसिफिकेशंस में 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP का मेन कैमरा शामिल हो सकता है।
  • Vivo V50 Lite 4G की ग्लोबल लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

Vivo V50 के लॉन्च के बाद कंपनी अब थोड़ा किफायती ‘लाइट’ वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम Vivo V50 Lite होगा। इस फोन के 4G और 5G दोनों वेरिएंट्स आने की संभावना है। वहीं, अब, 91mobiles ने टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे की मदद से Vivo V50 Lite 4G के ग्लोबल वैरियंट की कीमत, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस का एक्सक्लूसिव खुलासा किया है।

Vivo V50 Lite 4G डिजाइन

  • टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा हमारे साथ शेयर किए गए Vivo V50 Lite 4G के एक्सक्लूसिव रेंडर्स में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-पोज़िशन वाला पंच-होल कटआउट, स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजल्स और फ्लैट एजेस दिखाई देते हैं।
  • फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। डिजाइन की बात करें तो, यह फोन बॉक्सी फ्रेम के साथ आता है, लेकिन इसके किनारे गोल (राउंडेड एजेस) दिए गए हैं।
  • फोन को पीछे एलोंगेटेड ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें दो सर्कुलर लेआउट्स कैमरा सेंसर के लिए दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक Aura LED लाइट भी मौजूद है।
  • रेंडर्स में Vivo V50 Lite 4G के दो रंग Dark Purple और Lighter Lavender ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथविकल्प दिखाए गए हैं। हाल ही में Google Play Console लिस्टिंग में एक गोल्ड कलर ऑप्शन भी देखा गया था। हालांकि, इन रंगों के आधिकारिक नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं।

Vivo V50 Lite 4G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Vivo V50 Lite 4G में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह Vivo V40 Lite 4G के 6.67-इंच स्क्रीन की तुलना में एक छोटा अपग्रेड है।
  • प्रोसेसर: फोन में Qualcomm Snapdragon 685 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि इसके पिछले मॉडल जैसा ही होगा।
  • मेमोरी: डिवाइस को 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
    साथ ही इसमें 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी हो सकता है।
  • कैमरा: फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसका कैमरा सेटअप Vivo V40 Lite के समान बताया जा रहा है।
  • बैटरी: Vivo V50 Lite 4G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह Vivo V40 Lite की 5,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग की तुलना में अपग्रेड होगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 कस्टम स्किन पर काम कर सकता है।
  • कनेक्टिविटी: डिवाइस में 4G, डुअल सिम, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, और USB Type-C पोर्ट जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं।
  • IP रेटिंग: Vivo V50 Lite 4G को IP65 रेटिंग मिल सकती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाएगी।

Vivo V50 Lite 4G कीमत (लीक)

  • टिपस्टर के अनुसार, Vivo V50 Lite 4G की कीमत 8GB + 256GB वैरियंट के लिए EUR 250 (लगभग ₹23,800) हो सकती है।
  • तुलना करें तो, Vivo V40 Lite 4G को ग्लोबल मार्केट में Rp 3,299,000 (लगभग ₹17,600) में लॉन्च किया गया था।
  • भारत में, Vivo V40 सीरीज में केवल Vivo V40, V40 Pro, और V40e मॉडल लॉन्च किए गए थे। ऐसे में Vivo V50 Lite का भारत में डेब्यू न होने की संभावना है।

जैसा कि बताया गया Vivo V50 Lite 4G मॉडल के अलावा Vivo V50 Lite 5G मॉडल भी तैयार किया जा रहा है। इसके रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि इसमें भी 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 32MP सेल्फी कैमरा और 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। हालांकि, 5G में MediaTek Dimensity 6300 SoC और 8MP का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। रेंडर्स से यह भी संकेत मिलता है कि 5G मॉडल का डिजाइन 4G से मिलता-जुलता हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here