
Samsung Galaxy S25 Edge की बैटरी क्षमता सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के जरिए सामने आई थी। डिवाइस की कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी लीक और अफवाहों में सामने आई हैं। उम्मीद है कि S25 सीरीज का ये चौथे मॉडल 16 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। हालांकि दक्षिण कोरियाई ब्रांड ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले Galaxy S25 Edge की कीमत और स्टोरेज वैरियंट लीक हो गए हैं और ये पहले की अफवाहों के अनुसार ही हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge कीमत और स्टोरेज वैरियंट (लीक)
- लीक सीधे दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन Financial News से सामने आया है।
- Galaxy S25 Edge दो स्टोरेज वैरियंट 256GB और 512GB में उपलब्ध होगा। यह स्टोरेज विकल्प वेनिला S25 और S25+ के समान हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S25 Edge की शुरुआती कीमत 1,500,000 वॉन (~₹90,068) होगी। जबकि 512GB की कीमत 1,630,000 वॉन (~₹97,874) होगी।
- डॉलर में देखें तो 256GB की कीमत $1,031 और 512GB की कीमत $1,120 होगी।
- पूर्व में आए S25+ के 256GB और 512GB की कीमत क्रमशः 1,353,000 वॉन ($928) और 1,496,000 वॉन ($1,026) है।
- इससे संकेत मिलता है कि Galaxy S25 Edge की कीमत S25+ से अधिक होगी। लेकिन यह S25 Ultra से सस्ती होगा। जिसकी शुरुआती कीमत 1,698,400 वॉन (~$1,165) है।
- यह भी ध्यान देने योग्य है कि Samsung के घरेलू बाजार (कोरिया) और अमेरिकी बाजार में S25 सीरीज की कीमत में अंतर है। S25 Ultra की अमेरिका में शुरुआती कीमत $1,299 है।
- इसलिए, S25 Edge की कीमत कोरिया के बाहर अधिक हो सकती है।
- Financial News की रिपोर्ट यह भी बताती है कि S25 Edge की प्रारंभिक उपलब्धता केवल 40,000 यूनिट तक सीमित होगी। ग्राहकों को की प्रतिक्रिया के आधार पर प्रोडक्शन बढ़ाया भी जा सकता है।
- रिपोर्ट के अनुसार, S25 Edge में 1TB स्टोरेज विकल्प नहीं होगा और न ही इसमें कोई एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन मिलेगा। जो केवल Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होते हैं।
Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:
- Samsung Galaxy S25 Edge के मई महीने से बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
- अफवाहों के अनुसार यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 3,900mAh बैटरी के साथ आएगा, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- फोन में 6.55-इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन होगी और यह 200MP का प्राइमरी कैमरा प्रदान करेगा। यह डिवाइस लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा।
- Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.84mm और वजन 162 ग्राम बताया जा रहा है।









