Samsung Galaxy S25 Edge हुआ इन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जानें कैसी मिल सकती हैं खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • गैलेक्सी एस25 एज में स्टैंडर्ड S25 की तुलना में छोटी बैटरी होगी।
  • पतला होने के बावजूद यह मजबूती से कोई समझौता नहीं करेगा।
  • आगामी डिवाइस के अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में जानकारी इंटरनेट पर तब से उपलब्ध है जब इसे जनवरी में अनपैक्ड इवेंट में दर्शाया गया था। वहीं, अब इसकी बैटरी UL सॉल्यूशंस डेमको और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखी गई है। पहले सर्टिफिकेशन से बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है, जबकि दूसरे से भारत में लॉन्च का संकेत मिला है। इसके साथ ही गैलेक्सी एस25 एज के डायमेंशन को Ice Universe ने लीक किया है और एक सैमसंग कार्यकारी ने फोन की मजबूती के बारे में बताया है।

Samsung Galaxy S25 Edge लिस्टिंग्स

    • गैलेक्सी एस25 एज को UL सॉल्यूशंस डेमको वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन नंबर DK-162562-UL और DK-162516-UL प्राप्त हुई है।
    • सर्टिफिकेशन साइट में क्रमशः EB-BS937ABY और EB-BS937ABE मॉडल नंबर वाली बैटरियों को लिस्ट किया गया है।
    • डेटाबेस लिस्टिंग से बैटरी क्षमता 3,786mAh का खुलासा हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि यह रेटेड वैल्यू होगी जबकि यह लॉन्च के वक्त 3,900mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
    • यदि यह सच साबित होता है, तो S25 Edge में 4,000mAh बैटरी की तुलना में थोड़ी छोटी बैटरी होगी, जो वैनिला S25 को पावर देती है।
    • इसके अलावा, वही बैटरी मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखे गए हैं। इस लिस्टिंग से कोई प्रमुख जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह फोन के भारत में लॉन्च होने का संकेत देती है।
    • यह पहले की उस रिपोर्ट की पुष्टि करता है जिसमें कहा गया था कि स्मार्टफोन 39 बाजारों में लॉन्च होगा।

  • टिपस्टर Ice Universe का कहना है कि S25 Edge में S25+ के समान 6.65-इंच का डिस्प्ले होगा लेकिन स्क्रीन के चारों ओर के बेजल S25 Ultra की तरह होंगे जिसका मतलब है कि वे Plus मॉडल की तुलना में पतले होंगे।
  • डायमेंशन के मामले में आगामी डिवाइस का वजन 162 ग्राम होने और मोटाई 5.84mm होने की अफवाह है। इसकी मोटाई हाल ही में रिपोर्ट किए गए 5.5mm पतले iPhone 17 Air की तुलना में थोड़ी अधिक होगी।
  • इस बीच TechRadar को दिए एक इंटरव्यू में एक सैमसंग कार्यकारी ने बताया कि गैलेक्सी S25 Edge अपनी पतली डिजाइन के बावजूद मजबूती से कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि इस बयान में ज्यादा जानकारी नहीं दिया गया है, लेकिन इससे संकेत मिलता है कि यह डिवाइस बाकी S25 मॉडल्स में इस्तेमाल किए गए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की तुलना में सिरेमिक बैक पैनल के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:

  • Samsung Galaxy S25 Edge के अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है, कहा जा रहा है कि यह 16 अप्रैल को आ सकता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 12GB रैम से लैस होगा। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग (3C सर्टिफिकेशन) को सपोर्ट करेगा। डिवाइस में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 200MP का मेन रियर कैमरा मिल सकता है।
  • यह स्मार्टफोन लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर रंगों में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन शुरुआती स्टॉक सीमित रहेगा।
  • Galaxy S25 Edge स्टैंडर्ड S25 मॉडल (जिसकी शुरुआती कीमत $799 है) की तुलना में अधिक महंगा होने की अफवाह है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here