
दिसंबर 2024 में Oppo ने चीन में अपना Oppo A5 Pro 5G स्मार्टफोन पेश किया था। इस मॉडल को पिछले महीने कंपनी ने ग्लोबल बाजार में कुछ बदले हुए स्पेसिफिकेशंस के साथ उतारा है। वहीं, अब ब्रांड ने मलेशियाई में Oppo A5 Pro 4G वैरियंट को लॉन्च कर दिया है। यह सस्ते प्राइस में आया है और दमदार खूबियां प्रदान करता है। आइए, आगे डिवाइस के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A5 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस
- डिजाइन और मजबूती: Oppo A5 Pro (4G) एक बजट स्मार्टफोन है, लेकिन यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी और धूल से बचाव होता है। यानी स्मार्टफोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसके साथ ही फोन 14 मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास कर चुका है।
- डिस्प्ले: Oppo A5 Pro 4G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का HD+ (1604×720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है, जिससे सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद हो जाता है।
- प्रोसेसर और स्टोरेज: Oppo A5 Pro (4G) को Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट से लैस रखा गया है। जो 11nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स और गेम्स को स्टोर करने के लिए बढ़िया स्पेस मिलता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Oppo A5 Pro 4G में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: यह स्मार्टफोन 5,800mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देती है। इसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
- अन्य फीचर्स: Oppo A5 Pro 4G डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, डुअल स्पीकर्स, USB-C पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
- ओएस: सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

Oppo A5 Pro 4G की कीमत और उपलब्धता
Oppo A5 Pro 4G मोचा ब्राउन और ऑलिव ग्रीन जैसे दो कलर्स और सिंगल स्टोरेज में उपलब्ध है। इसके 8GB रैम + 256GB इंटरल स्टोरेज मॉडल की कीमत मलेशिया में RM 899 यानी करीब 18,500 रुपये रखी गई है।









