
Nothing Phone (3a) सीरीज लॉन्च हो चुकी है, इसलिए अब ब्रांड का अगला फोकस CMF सीरीज पर है। हाल ही में आए BIS सर्टिफिकेशन से यह संकेत मिला है कि नया CMF सीरीज फोन संभवतः CMF Phone 2 जल्द आ सकता है। वहीं, ऐलान से पहले इसकी कथित लाइव इमेजेस ऑनलाइन सामने आई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Possible CMF Phone 2 डिजाइन
- कथित CMF Phone 2 की लाइव इमेजेस Reddit पर लीक हुई हैं, जिनमें डिज़ाइन में बदलाव और सुधार देखने को मिल रहे हैं।
- लीक और इसके सोर्स की प्रामाणिकता फिलहाल साफ नहीं है। इसलिए इसे पूरी तरह सही मानना जल्दबाजी होगी।
- कथित CMF Phone 2 की लीक हुई इमेजेस से संकेत मिलता है कि यह Phone (3a) सीरीज की राह पर चलते हुए ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो कि CMF Phone 1 के डुअल-लेंस सेटअप से एक बड़ा अपग्रेड होगा। यहां कैमरा सेंसर त्रिकोणीय आकार में व्यवस्थित हैं।
- फोन के पीछले पैनल पर स्क्रू और व्हील पहले जैसे ही स्थान पर मौजूद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि CMF Phone 1 के एक्सेसरीज इसके अपग्रेडेड वर्जन CMF Phone 2 के साथ भी कंपेटिबल हो सकते हैं।
- लीक में दिखाए गए CMF Phone 2 में बॉक्सी डिजाइन के साथ गोल कोने (Rounded Corners) हैं, जिससे ग्रिपिंग बेहतर होगी।
- इसके अलावा, लीक में फोन की इमेजेस के आधार पर एक कॉन्सेप्ट रेंडर भी शामिल है।
- Reddit पोस्ट के अनुसार, CMF Phone 2 का साइज कॉम्पैक्ट हो सकता है। तुलना करें तो, CMF Phone 1 में 6.67-इंच का डिस्प्ले था।
फिलहाल CMF Phone 2 के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। संभावित BIS लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर A001 बताया गया है, जबकि CMF Phone 1 का मॉडल नंबर A015 था।
शुरुआत में CMF Phone 2 के साथ Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट आने की खबर थी। हालांकि, यह जानकारी गलत हो सकती है क्योंकि Nothing Phone (3a) सीरीज, जो ज्यादा महंगी है, वही चिपसेट इस्तेमाल कर रही है। अफवाहें हैं कि CMF Phone 2 में MediaTek SoC दिया जा सकता है। यह Android 15 OS पर चलने की संभावना है और इसका कोडनेम ‘galaga’ हो सकता है।
इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing अपने फ्लैगशिप Phone (3) से पहले तीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इनमें से दो फोन पहले ही Phone (3a) और Phone (3a) Pro के रूप में लॉन्च हो चुके हैं। तीसरा फोन CMF Phone 2 हो सकता है। हाल ही में आई एक लीक के अनुसार, Nothing Phone (3) जुलाई 2025 में लॉन्च होगा।
याद दिला दें कि CMF Phone 1 को ₹15,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।












