Samsung Galaxy S25 Edge में मिल सकता है टाइटेनियम अलॉय बिल्ड और 2K डिस्प्ले

Join Us icon
Highlights

  • Samsung अपने Ultra मॉडल्स के अलावा भी टाइटेनियम बॉडी ला सकता है।
  • Galaxy S25 Edge का स्क्रीन रिजॉल्यूशन S25 Plus के समान बताया जा रहा है, लेकिन वैनिला वैरियंट से ज्यादा होगा।
  • पहले इस डिवाइस के एल्युमिनियम और सेरामिक बिल्ड के साथ आने की अफवाह थी।

Samsung Galaxy S25 Edge के अप्रैल में आने की उम्मीद है, लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। बता दें कि जनवरी में Unpacked इवेंट में घोषणा के बाद से लीक और अफवाहों ने Galaxy S25 Edge के बारे में कई डिटेल्स उजागर की हैं। वहीं, अब एक विश्वसनीय टिपस्टर ने इस फोन के बिल्ड मटेरियल और डिस्प्ले रिजॉल्यूशन को लेकर जानकारी दी है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge बिल्ट और रिजॉल्यूशन (लीक)

  • नई जानकारी टिपस्टर Ice Universe ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म वीबो पर शेयर की है।
  • Samsung Galaxy S25 Edge में टाइटेनियम अलॉय मिडल फ्रेम होने की बात कही जा रही है।
  • इसका मतलब है कि इस फोन का बिल्ड Samsung Galaxy S25 Ultra के समान होगा।
  • यह आगामी डिवाइस Galaxy S-सीरीज में टाइटेनियम बॉडी वाला दूसरा स्मार्टफोन होगा।
  • अगर यह सच होता है, तो दक्षिण कोरियाई ब्रांड S-सीरीज के Ultra मॉडल्स से आगे बढ़कर अन्य डिवाइसेज में भी टाइटेनियम बिल्ड पेश करेगा।
  • नवीनतम जानकारी आगामी डिवाइस के लीक हुए कलर ऑप्शंस से भी मेल खाती है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Titanium Icy Blue, Titanium Silver, और Titanium Jet Black रंगों में उपलब्ध होगा।
  • टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि Galaxy S25 Edge में 2K डिस्प्ले रिजॉल्यूशन मिलेगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, यह 3,120 x 1,440 पिक्सल का होगा, जो Samsung Galaxy S25 Plus के समान और S25 के FHD+ रिजॉल्यूशन से अधिक होगा।

Samsung Galaxy S25 Edge के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • Samsung Galaxy S25 Edge को हाल ही में Geekbench पर देखा गया, जहां इसका Snapdragon 8 Elite SoC, 12GB RAM और Android 15 OS सामने आया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
  • सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 3,900mAh बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन 5.82mm पतला होगा और इसका वजन 162 ग्राम होगा।
  • आगामी डिवाइस में 6.55-इंच की डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है।
  • Samsung Galaxy S25 Edge के 256GB बेस वैरियंट की कीमत EUR 1,200 (लगभग ₹1,13,660) से EUR 1,300 (लगभग ₹1,23,132) के बीच हो सकती है। जबकि 512GB की कीमत EUR 1,300 (लगभग ₹1,23,132) से EUR 1,400 (लगभग ₹1,32,603) के बीच बताई जा रही है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here