
Samsung जल्द ही Samsung Galaxy S25 Edge फोन को भारत सहित ग्लोबल बाजारों में पेश कर सकता है। इसके एक नए वैरियंट को Geekbench लिस्टिंग में Galaxy Tab FE 5G के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से आगामी Samsung डिवाइसेज के चिपसेट और RAM डिटेल्स का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy S25 Edge गीकबेंच लिस्टिंग
- Geekbench डेटाबेस में SM-S937N मॉडल नंबर वाले एक नए Samsung स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है, जिसे सबसे पहले Xpertpick ने स्पॉट किया है।
- यह मॉडल नंबर Galaxy S25 Edge के दक्षिण कोरियाई वैरियंट से संबंधित है। अमेरिकी और ग्लोबल वैरियंट को Geekbench पर SM-S937U और SM-S937B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।
- Galaxy S25 Edge के दक्षिण कोरियाई मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,969 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,486 पॉइंट्स हासिल किए हैं। ये स्कोर ग्लोबल वैरियंट से थोड़े बेहतर हैं लेकिन अमेरिकी मॉडल से कम हैं।
- लिस्टिंग से पता चलता है कि आने वाले स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट मेड फॉर गैलेक्सी SoC होगा।
- चिपसेट को अन्य वैरियंट की तरह 12GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। यह बॉक्स से बाहर Android 15 बूट करेगा।
गैलेक्सी S25 एज को भारत समेत वैश्विक बाजारों में अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। यह 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस टाइटेनियम आइसीब्लू, टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम जेटब्लैक शेड्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है। स्पेक्स के मामले में 6.55-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 200MP का मुख्य कैमरा, 5.82mm मोटाई, 3900mAh की बैटरी, 25W चार्जिंग दी जा सकती है।
Samsung Galaxy S10 FE 5G गीकबेंच लिस्टिंग
- डेटाबेस ने SM-X526B मॉडल नंबर के साथ एक और सैमसंग डिवाइस को भी लिस्ट किया गया है।
- ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग और TDRA सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह Samsung Galaxy Tab S10 FE 5G मॉनीकर के साथ लॉन्च होगा।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें s5e8855 कोडनेम के साथ Exynos चिपसेट होगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह कोडनेम Exynos 1580 SoC का है।
- टैबलेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,015 और 3,540 अंक स्कोर किए हैं। SoC में 2.91GHz पर एक प्राइम कोर, 2.60GHz पर तीन परफॉरमेंस कोर और 1.95GHz पर चार एफिशिएंसी कोर और Xclipse 540 GPU होगा।
- Galaxy Tab S10 FE 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 पर चलेगा। इसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा।
सैमसंग Galaxy Tab S10 FE 5G इस साल के अंत में ग्लोबल और भारतीय बाजारों के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 10.9 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा, 12MP का सेल्फी स्नैपर, 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।











