
चीन के स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने अपनी Y-सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया फोन पेश किया है। इस नए फोन को कंपनी ने Vivo Y39 के नाम से पेश किया जो कि प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और AI-पावर्ड स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह सभी फीचर्स के दम पर फोन अपने सेगमेंट में अनोखा बनाता है। इसके अलावा आपको याद दिला दें कि ब्रांड द्वारा अनाउंस किए जाने से पहले ही 91मोबाइल्स ने Vivo Y39 5G प्राइस, सेल डेट, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त आपको दी थी।
Vivo Y39 5G कलर, प्राइस और सेल डिटेल
- Vivo Y39 5G को दो खूबसूरत कलर Lotus Purple और Ocean Blue में लॉन्च किया गया है।
- वहीं, स्मार्टफोन 8GB + 128GB वेरिएंट ₹16,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹18,999 की कीमत में उपलब्ध होगा।
- यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो स्टाइलिश डिजाइन, स्मूथ परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा, दमदार बैटरी और मजबूत ड्यूरेबिलिटी की तलाश में हैं।

- आपको बता दें कि आज से Amazon, Flipkart, vivo India e-Store और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदारी के लिए उपलब्ध, यह स्मार्टफोन कई आकर्षक ऑफर्स के साथ आता है। यूजर्स ₹1,500 तक के फ्लैट कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जो 6 अप्रैल 2025 तक वैध होगा।
Vivo Y39 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- डिस्प्ले : वीवो वाई39 5जी फोन 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच होल स्टाइल वाली है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
- परफॉर्मेंस : Vivo Y39 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर आएगा जो Funtouch OS 15 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
- मेमोरी : हमें मिली जानकारी के अनुसार यह वीवो का 5जी फोन वाई39 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। इसमें Extended RAM तकनीक भी दी जाएगी जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल को 128जीबी और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा।
- कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वाई39 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y39 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- बैटरी : वाई39 बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा।









