
Honor ने जून 2024 में Honor Play 60 Plus को पेश किया था। यह मोबाइल IP64-रेटिंग, 120Hz LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 50MP डुअल कैमरा और 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, अब कंपनी Honor Play 60 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे लेकर China Telecom की प्रोडक्ट लिस्टिंग में डिटेल्स सामने आई है। यानी यह चीन में जल्द आ सकता है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Play 60 के कलर ऑप्शन और कीमत
Honor Play 60 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है जिसमें Xiaoshan Green, Moyan Black और Yulong Snow शामिल हैं। फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है, जिनकी संभावित कीमतें इस प्रकार हैं:
- 6GB + 128GB -1,699 युआन (करीब ₹19,500)
- 8GB + 256GB -2,199 युआन ( करीब ₹25,000)
- 12GB + 256GB- 2,599 युआन (करीब ₹30,000)
हालांकि, ये कीमत कितनी सही साबित होती हैं ये तो आधिकारिक घोषणा के दौरान की पता चल सकेगा।
Honor Play 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Honor Play 60 में 6.61-इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका 1604 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन हो सकता है।
- प्रोसेसर: परफॉर्मेंस की बात करें तो Honor Play 60 में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
- रैम और स्टोरेज: स्मार्टफोन को 12GB तक की रैम और 256GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बड़ी रैम के कारण फोन लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा, जबकि अधिक स्टोरेज स्पेस यूजर्स को ज्यादा डेटा सेव करने की सुविधा देगा।
- बैटरी: Honor Play 60 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जिससे फोन पूरे दिन बिना किसी दिक्कत के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- सिक्योरिटी: फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर: Honor Play 60 Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर काम कर सकता है।

Honor Play 60m भी हो सकता है लॉन्च
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Play 60 के साथ एक और मॉडल Honor Play 60m भी आ सकता है। यह वैसा ही होगा जैसे Honor ने पहले Play 50 और Play 50m को लॉन्च किया था। हालांकि, Play 60m में क्या अंतर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Honor Play 60 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Honor ने आधिकारिक रूप से Play 60 की पुष्टि नहीं की है, लेकिन China Telecom लिस्टिंग के आने से लग रहा है कि इसे आज (28 मार्च) चीन में लॉन्च किया जा सकता है।









