Oppo Find X8 सीरीज की चीन में बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल को होंगे फोंस लॉन्च

Join Us icon

ओप्पो होम मार्केट चीन में नई Find X8 सीरीज के स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाला है। इसमें Find X8s, Find X8s+ और Find X8 Ultra आएंगे। आगामी श्रृंखला को लेकर लगातार कई टीजर अपडेट सामने आए हैं। वहीं, आज ब्रांड ने बुकिंग शुरू से जुड़ी जानकारी भी शेयर कर दी है। आइए, इन नए स्मार्टफोंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Oppo Find X8 सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू

Oppo Find X8 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन मॉडल Find X8s, Find X8s+ और Find X8 Ultra लॉन्च होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोंस की ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे ये बेनिफिट्स:

  • CNY 500 (लगभग ₹5,700) तक की सब्सिडी
  • 249 युआन (लगभग ₹2,850) का ओप्पो मैग्नेटिक सक्शन सेट गिफ्ट बॉक्स
  • CNY 1200 (लगभग ₹13,700) तक का एक्सचेंज ऑफर
  • एक साल के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट
  • CNY 3800 (लगभग ₹43,500) का न्यू फोन बेनिफिट पैकेज
  • iOS सर्वर ट्रांसफर बोनस (King of Glory और Peace Elite गेम के लिए CNY 99 यानी ₹1,130 तक का लाभ)

Find X8 सीरीज लॉन्च डेट

ओप्पो आने वाले 10 अप्रैल 2025 को Find X8 सीरीज के स्मार्टफोंस के साथ Pad 4 Pro टैबलेट, Watch X2 Mini स्मार्टवॉच, Enco Free 4 ईयरबड्स और 27W Ice Wing Magnetic Cooling Back Clip भी लॉन्च करने वाला है।

Oppo Find X8s डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

  • डिजाइन: Oppo Find X8s Find X8s स्मार्टफोन को ‘Small, Strong, Fierce’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। यह 1.25mm के सबसे पतले चार तरफ के बेजल के साथ आएगा, जिससे यह दुनिया का सबसे स्लिम बेजल वाला फोन बन सकता है। यह 179 ग्राम और 7.73mm की मोटाई वाला होगा। इसके कैमरा मॉड्यूल का उभार 2.97mm रखा जाएगा। फोन को IP69 और IP68 रेटिंग के साथ हॉट और कोल्ड वॉटरप्रूफ डिजाइन दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस: Oppo Find X8s में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलेगा। जिसमें Tidal Engine परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएगा। यह फोन ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और सिस्टम-लेवल AI, वन-क्लिक स्क्रीन क्वेरी और AI इंटेंशन सर्च जैसी स्मार्ट AI फीचर्स वाला होगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: बैटरी की बात करें तो फोन में 5700mAh ग्लेशियर बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Find X8 Ultra डिजाइन

  • Find X8 Ultra स्मार्टफोन के रेंडर इमेज से पता चलता है कि यह फ्लैट रियर और साइड पैनल के साथ आएगा। इसमें सेंटर में रखा गया प्रोजेक्टेड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।
  • फोन में Hasselblad ब्रांडेड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें चार कैमरा सेंसर होंगे, जिनमें से दो पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होंगे। एलईडी फ्लैशलाइट कैमरा मॉड्यूल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगी।
  • स्मार्टफोन के किनारों पर एंटीना लाइन्स देखी जा सकती हैं। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर जबकि एक्शन बटन बाईं ओर दिया गया है। फोन के टॉप पर अतिरिक्त माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर भी मौजूद होगा।
  • Find X8 Ultra को वाइट /पिंक (डुअल-टोन थीम) में लॉन्च किया जाएगा। जबकि Find X8s+ और Find X8s को ब्लैक/वाइट और पिंक/वाइट/ब्लू/ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here