
सैमसंग का पहला फैन एडिशन क्लैमशेल फोल्डेबल इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। हम कई महीनों से Galaxy Z Flip FE/Galaxy Z Flip 7 FE के बारे में जानकारी मिल रही हैं, जिसमें Exynos 2500 और Exynos 2400e चिपसेट का जिक्र किया गया है। वहीं, अब, एक डच पब्लिकेशन ने साउथ कोरियन ब्रांड के Galaxy Z Flip FE की प्रमुख स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। ऐसा लग रहा है कि यह Galaxy Z Flip FE, Galaxy Z Flip 5 और Galaxy S24 FE से कुछ स्पेसिफिकेशंस ले सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip FE स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग Galaxy Z Flip FE का मॉडल नंबर यूरोपीय बाजार में SM-F761B होगा।
- कहा जा रहा है कि यह डिवाइस Exynos 2400e प्रोसेसर से लैस होगा, जो Galaxy S24 FE को भी पावर देता है।
- यह जानकारी पहले आई रिपोर्ट्स की पुष्टि करती है, जिसमें कहा गया था कि यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि Galaxy Z Flip FE में Exynos 2500 चिपसेट हो सकता है।
- रिपोर्ट के अनुसार, यह फैन एडिशन फोल्डेबल 8GB RAM के साथ आएगा।
- डिवाइस में डुअल-रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 12MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
- Galaxy Z Flip FE का RAM और कैमरा सिस्टम पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 5 जैसा ही बताया जा रहा है।
- सूत्रों का दावा है कि यह डिवाइस Galaxy Z Flip 5 का ही अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें बस चिपसेट को बदला जाएगा।
- इसके अलावा, 3C सर्टिफिकेशन में खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जो कि पिछले Z Flip मॉडल्स की तरह ही है।
- हालांकि, यह देखना बाकी है कि इसमें Galaxy Z Flip 5 की 3700mAh बैटरी होगी या कोई अपग्रेड मिलेगा।
Samsung Galaxy Z Flip FE की कीमत Galaxy Z Flip 7 से कम होने की उम्मीद है। ऐसे में इसे स्टैंडर्ड वैरियंट की तुलना में थोड़ी कमजोर स्पेसिफिकेशंस मिल सकती हैं। दक्षिण कोरियाई ब्रांड ने Galaxy Z Flip 6 में रैम, बैटरी, मेन कैमरा और हीट डिसिपेशन सिस्टम में अपग्रेड किए थे। ये फीचर्स इसके सक्सेसर में भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, CAD-बेस्ड लीक्ड रेंडर्स में Galaxy Z Flip FE का डिजाइन मौजूदा Galaxy Z Flip 6 जैसा ही दिखाया गया है।









