सस्ते Honor Play 60 और Honor Play 60m मोबाइल्स चीन में हुए लॉन्च, जानें खूबियां

Join Us icon

पिछले साल Honor ने अपने Play 50 और Play 50m स्मार्टफोंस को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इन मोबाइल्स के सक्सेसर को बाजार में उतार दिया है। यह Honor Play 60 और Honor Play 60m नाम से पेश हुए हैं। इन दोनों डिवाइसेज में कई स्पेसिफिकेशंस समान हैं लेकिन कीमत और कुछ अन्य फीचर्स में हल्का फुल्का बदलाव है। आइए, आगे सभी खूबियां और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Honor Play 60 और Honor Play 60m स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Honor Play 60 और Honor Play 60m में 6.61 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है जो 720×1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16.7 मिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन का साइज और क्वालिटी मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Honor Play 60 और 60m दोनों ही MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर से लैस हैं। ये फोंस Magic OS 9.0 पर चलते हैं, जो कि Android 15 पर आधारित है।

कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों मोबाइल फोंस में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह कैमरा सेटअप अच्छा है।

बैटरी

यूजर्स को लंबा बैकअप देने के लिए इन फोंस में 6000mAh की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। यह बैटरी हैवी यूज के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है। इसके साथ हे चार्जिंग के लिए 5V/3A चार्जर और इंटेलिजेंट चार्जिंग मोड सपोर्ट मिलता है।

अन्य फीचर्स

दोनों फोंस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सपोर्ट, Bluetooth 5.3, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, AI वन क्लिक एक्सेस, AI एंटी फ्रॉड फीचर, Smart Capsules, Glory Anywhere Door, IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, SGS फाइव स्टार सर्टिफाइड तकनीक दी गई है। इसके अलावा Honor Play 60 में 8GB वर्चुअल RAM, जबकि Play 60m में 12GB वर्चुअल RAM सपोर्ट है। वहीं, केवल Play 60 में Easy Mode दिया गया है।

Honor Play 60 और Honor Play 60m कीमत और कलर्स

Honor Play 60 दो स्टोरेज और तीन कलर्स में आता है।

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 1,199 युआन तकरीबन 14,000 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 1,399 युआन तकरीबन 16,355 रुपये

कलर ऑप्शन: Ink Rock Black, Jade Dragon Snow, Xiaoshan Qing

Honor Play 60m तीन स्टोरेज और तीन कलर्स में पेश हुआ है।

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – 1,699 युआन तकरीबन 19,862 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 2,199 युआन तकरीबन 25,700 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – 2,599 युआन तकरीबन 30,383 रुपये

कलर ऑप्शन: Ink Rock Black, Jade Dragon Snow, Morning Glow Gold

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here