
Motorola Razr 60 Ultra की खबरें कुछ हफ्तों से सामने आ रही हैं। इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और इसे पिछले महीने लीक्ड रेंडर्स में और TENAA वेबसाइट पर भी देखा गया था। वहीं, अब यह आगामी क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लीक हुए प्रोमो मैटेरियल्स में भी नजर आया है। बात दें कि Razr 60 Ultra पिछले साल जून में लॉन्च हुए Razr 50 Ultra का सक्सेसर बनकर आएगा।
Motorola Razr 60 Ultra का प्रोमो मटेरियल (लीक)
- नए लीक को टिपस्टर इवान ब्लास (evleaks) द्वारा शेयर किया गया है।
- प्रोमो मटेरियल के अनुसार, मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा पांच रंग विकल्पों यानी ब्लैक, रेड, ग्रीन, वुड और पिंक में उपलब्ध होगा।
- दो फॉक्स लेदर कलर ऑप्शन और एक वुडन फिनिश के साथ आने की उम्मीद है।
- डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही डिजाइन को बरकरार रखता है जिसमें बड़ी कवर स्क्रीन, दो क्षैतिज रूप से रखे गए कैमरे और पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है।
- एक तस्वीर में कवर स्क्रीन पर YouTube, ड्राइव, मैप्स सहित कई ऐप दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे सेकेंडरी डिस्प्ले पर चल पाएंगे।
- लीक हुई तस्वीरों में मोटो एआई का भी जिक्र है, जो डिवाइस में एआई फीचर की ओर इशारा करता है।
- तस्वीरों के साथ-साथ टिपस्टर ने एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
- यह रेजर 50 अल्ट्रा के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होगा।
Motorola Razr 60 Ultra के बारे अब तक हम जो जानते हैं:
- सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 4,540mAh की बैटरी सेल होने की उम्मीद है और यह 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
- इस बीच, TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि पिछले मॉडल की तरह ही इसमें 6.96-इंच की इंटरनल और 4-इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले होगी। दोनों में ही 165Hz रिफ्रेश रेट होगा।
- इसे क्रमशः 18GB और 1TB तक के कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा।
- आने वाले इस फोन में दो 50MP के रियर कैमरे और 50MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर होने की उम्मीद है।
पिछले साल मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को भारत में जुलाई में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।












