
CMF जल्द ही अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें से एक CMF Phone 2 होने की उम्मीद है। Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जो इसके भारत में उपलब्ध होने का संकेत देती है। जबकि ब्रांड की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट टीजर में संभवतः रियर पैनल डिजाइन की झलक देखने को मिली है। जिसमें CMF Phone 1 की तरह ही स्क्रू की पोजिशन दिखाई दे रही है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
CMF Phone 2 डिजाइन
- सीएमएफ द्वारा शेयर किए गए नए टीजर में कैप्शन दिया गया है, “एक नया फिनिश — टेक्सचर्ड, टैक्टाइल और अलग.”
A new finish. Textured, tactile, different.
More to come. pic.twitter.com/urfDleDieH
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) April 5, 2025
- हमें टीजर में सिल्वर/ग्रे कलर ऑप्शन देखने को मिलता है, लेकिन लॉन्च के समय अन्य कलर ऑप्शन्स भी आ सकते हैं।
- टीजर में फोन का रियर पैनल दिखाई देता है, जिसमें एक स्क्रू नजर आ रहा है यह संभवतः वही पोजिशन है जहां CMF Phone 1 में था। इस स्क्रू की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि फोन में फिर से कस्टमाइजेबल डिजाइन देखने को मिल सकता है।
- इसके अलावा, फोन के नीचे की एज पर स्पीकर वेंट भी नजर आता है।
- यह नया टीजर Flipkart पर भी मौजूद है, लेकिन अभी तक CMF Phone 2 का नाम नहीं बताया गया है।
- पहले के टीजर में ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल की ओर इशारा किया गया था, जो CMF Phone 2 की कथित लाइव इमेजेस से मेल खाता है।
CMF द्वारा नए डिवाइस के मार्केटिंग नेम और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा करने में कुछ ही समय लगेगा, जो CMF Phone 2 हो सकता है। मार्च में लीक हुई कथित लाइव तस्वीरों से पता चला है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जो CMF Phone 1 के डुअल सेंसर से एक कदम आगे है। यह संभवतः ग्रे, ऑरेंज और ब्लैक रंगो में आ सकता है।
संभावित CMF Phone 2 को BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, जो संकेत देता है कि भारत में इसकी उपलब्धता जल्द ही हो सकती है। याद दिला दें कि CMF Phone 1 की कीमत पिछले साल 15,999 रुपये थी। हम अनुमान लगा सकते हैं कि इसका सक्सेसर भी इसी रेंज में आ सकता है।
CMF Phone 2 के अलावा, ब्रांड द्वारा नए नेकबैंड इयरफोन, स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।












